मूसलाधार बारिश से टापू में तब्दील हुए आशियाना के कई इलाके

मूसलाधार बारिश से टापू में तब्दील हुए आशियाना के कई इलाके। भारी बारिश से हुए जलभराव से घरों में कैद होगी तीन लाख की आबादी। आशियाना के सेक्टर के, के वन, एलडीए सेक्टर एल, आई, एच और मुख्य मार्गों पर भरा पानी। विधायक कार्यालय के सामने वाली सड़क पर भी हुआ भारी जलभराव।

राकेश यादव
राकेश यादव

लखनऊ। तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश ने आशियाना कॉलोनी और आसपास की कालोनियों में रहने वाले लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश की वजह से कॉलोनी और आसपास इलाकों में इस कदर जलभराव हुआ कि लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। घर की बाहर के मुख्य मार्गों पर घुटनों तक पानी भरा होने की वजह से इलाकों की करीब तीन लाख की आबादी को घरों में कैद होने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

राजधानी के पॉश इलाकों में शुमार आशियाना कॉलोनी में हुई मूसलाधार बारिश ने सेक्टर के, के वन, रेलनगर सेक्टर जे, अंबिका विहार समेत एलडीए के कई सेक्टरों की गलियों में इस कदर जलभराव हुआ कि घरों के सामने खड़ी गाड़ियों के पहिए आधे से ज्यादा डूब गए हैं। कई घरों में तो पानी तक घुस गया। इससे लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है। बंगला बाजार पुलिस चौकी से खजाना मार्केट, आशियाना चौराहे तक के मुख्य मार्ग के दोनों ओर घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस जलभराव में गिरकर कई लोग चोटिल तक हो गए। तीन दिन हुई बरसात ने यहां के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

READVALSO : पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पर लगाया बड़ा आरोप

इससे भी बुरा हाल लखनऊ विकास प्राधिकरण की कानपुर रोड योजना के तहत विकसित की गई एलडीए कालोनियों का है। बंगला बाजार से सटी एलडीए सेक्टर एल, सेक्टर आई, सेक्टर एच के फेस वन और टू के अलावा सेक्टर जी और डी और डी वन में जलभराव से बुरा हाल है। बारिश में एलडीए सेक्टर एल की सेंट मीरास स्कूल वाली रोड पर बारिश होने पर मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया है। घरों के सामने की गलियों और घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों को कई कई दिनों तक घरों में कैद रहने के लिए विवश होना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल एलडीए सेक्टर एच, आई और सेक्टर जी और डी में भी देखने को मिलता है। गलियों और घरों में भारी जलभराव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिलचस्प बात तो यह है कि आशियाना के सेक्टर के स्थित सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक के कार्यकाल के सामने वाली रोड पर भी भारी जलभराव हो गया। इस भारी जलभराव की वजह से लोगों को घरों तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है।

नाले के गलत निर्माण का दंश झेल रहे आशियाना एलडीए के निवासी

आशियाना, एलडीए कॉलोनी और आसपास के कई इलाकों के निवासी गलत निर्माण की वजह से जलभराव की समस्या से जुझ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1983 और 1986 के बीच जलनिकासी के लिए 40 किलोमीटर लंबा नाले का निर्माण कराया गया था। यह नाका सई नदी तक जाता है। एलडीए ने आशियाना कॉलोनी बनाते समय बिजनौर रोड पर शहीद पथ के आगे नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। शहीद पथ के नीचे जलनिकासी का लेवल भी करीब दो फीट ऊंचा है। इसके वजह से पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। इससे आशियाना, एलडीए और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button