अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

अयोध्या में ‘स्वस्थ आयु’ के संकल्प के साथ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन: जन-आंदोलन बनी योग यात्रा।

अयोध्या। भारत के प्राचीन ज्ञान की धरोहर ‘योग’ के माध्यम से आरोग्यता प्राप्त करने के उद्देश्य से आज अयोध्या जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के  निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन संपन्न हुआ। इस वर्ष आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित थीम ‘ Yoga For Healthy Ageing‘ (स्वस्थ आयु के लिए योग) के संकल्प को चरितार्थ करते हुए समूची अयोध्या आज योगमय नजर आई।

माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम अयोध्या की ऐतिहासिक ‘राम की पैड़ी’ पर आयोजित किया गया, जहाँ सुबह से ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 3000 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर विश्व को स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता *राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा. श्री जे.पी.एस. राठौर* रहे।

इस महा-आयोजन को सफल बनाने में जिले के चंद्रभान पासवान (विधायक मिल्कीपुर) पूर्व सांसद लल्लू सिंह जी महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजीव सिंह  एवं वरिष्ठ अधिकारियों का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम में  जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह (आईएएस) ,नगर आयुक्त जयेन्द्र  कुमार (आईएएस), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र कुमार भिटोरिया ,जिला  बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद , जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ,क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ‘विष्णु’ और जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह की सक्रिय उपस्थिति रही।

योग दिवस को एक जन-आंदोलन बनाने की तैयारी 15 जून से ही शुरू हो गई थी। 15 जून को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा ‘रन फॉर योग’ के शुभारंभ के साथ शुरू हुआ उत्साह आज अपने चरम पर था। योग को जन-जन तक पहुँचाने की व्यापक तैयारियाँ धरातल पर पूरी तरह सफल सिद्ध हुईं और 15 जून से 21 जून तक चले योग सप्ताह के दौरान अयोध्या जनपद में लगभग 4 लाख36 हजार लोगों ने योग में प्रतिभाग किया।

नागरिकों को योग से जोड़ने हेतु आयुष विभाग द्वारा राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें (1) स्लोगन प्रतियोगिता और (2) योग चित्रकला प्रतियोगिता प्रमुख हैं। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी पोर्टल  http://kavach.upayush.in पर ‘प्रतियोगिता’ सेक्शन में जाकर जानकारी भर सकते हैं और अपनी प्रविष्टियाँ अपलोड कर सकते हैं। पहले इन प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि 17 जून थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 जून 2026, सायं 06:00 बजे तक कर दिया गया है। इन प्रतियोगिताओं में प्रत्येक श्रेणी के लिए राज्य स्तर पर शीर्ष 05 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार 21,000/-, द्वितीय 11,000/-, तृतीय 5,100/-, चतुर्थ 2,100/- और पंचम पुरस्कार 1,100/- निर्धारित है। जनपद के निवासियों को इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और इसके लिए डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा, चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बीकापुर को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जनपद के मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त आज जनपद के सभी ग्राम पंचायतों विकासखंड, तहसील, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, पुलिस लाइन , स्कूल कॉलेजों में ,अन्य सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में योगाभ्यास किए गए ।जनपद, तहसील, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों में विभिन्न संस्थानों जैसे- पतंजलि योग संस्थान, गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी, नारी सशक्तिकरण, लाइफ फाउंडेशन, विवेक सृष्टि एवं विश्व आयुर्वेद परिषद के योग प्रशिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आंगनबाड़ी, आशा, और एएनएम को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया था, जिन्होंने ग्रामीण स्तर पर आयोजित योग सत्रों का नेतृत्व किया।

स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता रही, जिसमें डॉ. राहुल कुमार सिंह, डॉ. मिथलेश कुमार वर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. हर्ष कुमार मिश्र, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. रोमी गुप्ता, डॉ. गिरजेश्वर उपाध्याय, डॉ. सरिता त्रिपाठी, डॉ. कविता निगम, डॉ. अखिलेश मिश्र, डॉ. मोहम्मद तस्लीम, डॉ. अजहर बानो, डॉ. आदित्य प्रकाश, डॉ. राजेश कुमार गौतम, डॉ. चंद्रकेश कुमार, डॉ. राम सुमिर राव सहित फार्मासिस्ट श्री राकेश सिंह एवं श्री अशोक कुमार वर्मा श्री श्याम नारायण चौधरी,एवं श्री अशोक कुमार वर्मा , श्री सूरज सिंह(जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष), श्री नबीन सिंह श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव  , श्री जितेंद्र सिंह  योग प्रशिक्षक महिमा उपाध्याय, दीपेश कुमार ईश्वर चंद  अंशिता वर्मा, कृष्ण मोहन पाण्डेय  मोनिका उपाध्याय और नर्सिंग स्टाफ के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ प्रतिभाग  एवं सहयोग किया।

इस आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय स्तर पर विशेष दायित्व सौंपे गए थे, आयोजन को व्यापक रूप देने के लिए विभिन्न समाचार पत्रों, होर्डिंग, बैनर और सोशल मीडिया नेटवर्क का भरपूर उपयोग किया गया। आयुष मंत्रालय के योग 365  योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के विशिष्ट लिंक और टोल फ्री नंबर के माध्यम से भारी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कर अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित की। अयोध्या जिला प्रशासन ने इस अंतरराष्ट्रीय उत्सव को ऐतिहासिक बनाने और ‘स्वस्थ आयु’ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी जनपद वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button