निजी अस्पताल की मनमानी! बुखार से पीड़ित बच्ची का बनाया बंधक

निजी अस्पताल की मनमानी! बुखार से पीड़ित बच्ची का बनाया 1.73 लाख रुपये का बिल, भुगतान न होने पर तीन दिन तक अस्पताल में रोकने का आरोप।.

अजय सिंह

लखनऊ/दुबग्गा। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक पर दबंगई और मनमानी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सीतापुर निवासी एक व्यक्ति अपनी बुखार से पीड़ित बच्ची का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर करीब 1 लाख 73 हजार रुपये का बिल बना दिया।

परिजनों का आरोप है कि पूरी रकम जमा न कर पाने और डिस्चार्ज बिल का भुगतान नहीं करने के चलते बच्ची को 10 नवंबर से करीब तीन दिनों तक अस्पताल में ही रोके रखा गया। मामले से परेशान बच्ची का पिता न्याय की गुहार लेकर दुबग्गा कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा अस्पताल संचालक को बुलाए जाने पर वह कथित तौर पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा।

अब सवाल यह उठता है कि क्या इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों से मनमानी वसूली की जा रही है? क्या बिल का भुगतान न कर पाने पर किसी मरीज को अस्पताल से छुट्टी देने से रोका जा सकता है? फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button