अन्तर्राष्ट्रीय युवा खिलाड़ी के प्रेरणास्रोत बने अखिलेश यादव

आज सोनभद्र के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह यादव ने अखिलेश यादव से भेंट कर आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने रवि के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यूरोप के देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप जो 20 मई  से 24 मई  2026 तक हुई, ये रजत पदक जीतकर पूरे भारत, विशेष कर उत्तर प्रदेश और सोनभद्र जिले का नाम रोशन किया है।


    इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले क्वान की डो खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रवि सिंह ने इससे पूर्व भी ताइक्वांडो में थाईलैंड देश में कांस्य मेडल जीता था और नेपाल देश में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम लगातार रोशन कर चुके हैं। 

Related Articles

Back to top button