नारी शक्ति के लिए प्रेरणा बनी सबीना खातून

दृढ़ इच्छा व लगन ही सफलता की कुंजी। नई पीढ़ियों व नारी शक्तियों के लिए सबीना खातून बनी एक प्रेरणा। नारी शक्ति के लिए प्रेरणा बनी सबीना खातून

अनिल साहू
अनिल साहू

अयोध्या/रुदौली। ब्लॉक मवई ग्राम पंचायत सण्डवा के एक छोटे से गांव में रहने वाली उस बेटी की कहानी जिसने कड़ी मेहनत और लगन से जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश में आज एक पहचान बनाई,उस बेटी का नाम है,कुमारी सबीना खातून जिन्होंने कम समय में कड़ी मेहनत और लगन से सफलता अर्जित कर आगे बढ़ी,और आज नारी शक्ति और नई पीढ़ी के लिए एक मिशाल बन कर सामने है। एक समय वह भी था, दूर दूर तक शिक्षा के केंद्र नहीं थे,बेटियां पढ़ना चाहती थीं लेकिन पढ़ नहीं पाती,शिक्षा पाने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना होता था,लेकिन सबीना खातून ने पैदल चलकर पास के गांव से शिक्षा अर्जित कर हाई स्कूल, इंटर मीडियट किया। और फिर ग्रेजुएशन कर एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बनकर सेवा दी, जब मन नहीं लगा तो गांव में ही कुछ समय बाद समूह का गठन कर हज़ारों नारी शक्तियों को समूह से जोड़कर उन्हें रोजगार से लगाया, उनका सफर यही नहीं रुका उन्होने कम समय में प्रगतिशील महिला कृषक का खिताब भी अपने नाम किया।

कोरोना काल में हजारों मास्क बनाकर जरूरतमंदों को मुफ्त में दिया। समाज में रहकर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देते हुए लगातार अपने सफर को आगे बढ़ाते हुए आज समाजसेविका व ड्रोन दीदी के नाम से आज सुर्खि‍यों में जानी जाती है। तमाम तकलीफों और परेशानियों के बावजूद सबीना खातून ने आत्‍मनि‍र्भरता की एक बहुत बड़ी मि‍साल समाज के लिए पेश की है। प्रगतिशील महिला कृषक बनकर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने जनपद का नाम रौशन किया। उनकी इस सफलता पर गांव ही नहीं बल्कि प्रदेश का हर एक व्यक्ति और नारी शक्ति व नई पीढ़ी गर्व महसूस कर रही हैं। इस गौरवशाली पल को याद करते हुए,हर कोई इस सफलता पर शाबाशी दे रहा है।

हाल ही में प्रगतिशील महिला कृषक सबीना खातून को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया। आपको बता दें कि सबीना खातून ने इंटर मीडियट की पढ़ाई पूरी की जब कि उस समय संसाधनों की कमी,तकनीकी अभाव के बावजूद सफलता के शि‍खर पर अपनी जगह बनाई। आज रुदौली विधान सभा की हर बेटी के लिए गर्व की बात है। कि आज सबीना खातून ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है, मंजिल को पाने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष किया। आज वे नई पीढ़ियों और नारी शक्तियों के लिए एक प्रेरणा बन कर सामने है। एक खास मुलाकात में तीसरा विकल्प न्यूज से बात करते हुए बताया कि इस सफलता के पीछे मेरे मां बाप और गुरुजनों का आशीर्वाद रहा,जिनकी बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंची हूं। उन्होंने युवा पीढ़ी से आवाह्न किया कि वह अपने मकसद को लेकर आगे बढ़े,जिससे उन्हें मंजिल मिल सके। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे है। और आगे ही रहेंगी,क्यों कि जिनमें दृढ़ इच्छा व लगन ही सफलता की कुंजी है। नारी शक्ति के लिए प्रेरणा बनी सबीना खातून

Related Articles

Back to top button