राम मंदिर में घोटाला करने से नहीं चूकी भाजपा सरकार-अजय राय

भगवान राम के मंदिर में घोटाला करने से नहीं चूकी भाजपा सरकार- अजय राय

पुनीत पाठक 

लखनऊ। शहीदों का ताबूत हो या फिर भगवान का मंदिर भाजपा के लिए यह सभी भ्रष्टाचार के मौके बन गये हैं। देश में आस्था एवं पवित्रता के प्रतीक भी उनके लिए लूट के अवसर मात्र हैं। पुजारी सत्येन्द्र दास क बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि करोड़ों की लागत से बने राम मंदिर के गर्भ गृह में पहली बारिश से पानी का रिसाव हो रहा और जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि यही नहीं अयोध्या के विकास का ढोल पीटने वाली भाजपा का मुखौटा राम मंदिर उद्घाटन से ठीक पहले 624 करोड़ की लागत से बने राम पथ में तमाम स्थानों पर सड़क ढहने से उतर गया है। यह स्पष्ट हो गया है कि चुनावी लाभ लेने के लिए ही जल्दबाजी में दोयम दर्जे का निर्माण कराकर भाजपा ने भ्रष्टाचार का अड्डा अयोध्या को बनाया है। अयोध्या प्रवासियों को भी उनका सही मुआवजा ना देकर भाजपा ने वहां की जनता के साथ सिर्फ अन्याय ही किया है। इसी अन्याय के कारण भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में हार का मुँह देखना पड़ा और आने वाले विधानसभा उपचुनाव में भी इसका माकूल जवाब प्रदेश की जनता उन्हें देगी।

Related Articles

Back to top button