योगी सरकार की ब्रांडिंग पर आराधना मिश्रा का हमला, जनता के टैक्स के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने योगी की पाती के 50 सप्ताह पूरे होने पर सरकार पर सरकारी धन से ब्रांडिंग करने और जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।योगी सरकार अपनी ब्रांडिंग में खर्च कर रही गरीब जनता की गाढ़ी कमाई।‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने पर कॉफी टेबल बुक के विमोचन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, सरकार पर विज्ञापन के जरिए झूठी छवि बनाने का आरोप।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर सरकारी धन से अपनी ब्रांडिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने पर आयोजित कॉफी टेबल बुक के विमोचन कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई और टैक्स के पैसे का इस्तेमाल सरकार अपनी छवि चमकाने के लिए कर रही है। यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा और छलावा है।

आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश सरकार ने जनता के हित में ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया, जिसे वह जनता के सामने रख सके। यही वजह है कि सरकार समाचार पत्रों में लगातार विज्ञापन देकर अपनी ब्रांडिंग करने और अपनी उपलब्धियों की झूठी तस्वीर पेश करने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि ‘योगी की पाती’ के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं और गोवंश के मुद्दों पर लगातार विज्ञापन प्रकाशित कर सरकार अपनी बेहतर छवि बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। प्रदेश के किसान खाद और बीज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और महिलाएं तथा बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गौशालाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की गौशालाओं में चारे और दवाइयों के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहा है। इन गंभीर समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार जनता के पैसे से अपनी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी कर सरकारी धन से सरकार की ब्रांडिंग करना जनता के साथ क्रूर मजाक है। सरकार को विज्ञापनों के जरिए अपनी छवि चमकाने के बजाय किसानों, युवाओं, महिलाओं और गोवंश से जुड़ी समस्याओं का वास्तविक समाधान करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button