Friday, May 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा दो घायल

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा दो घायल

340
अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा दो घायल
अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा दो घायल

अनिल साहू

अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बुधवार को लखनऊ की तरफ जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। घटना में एक अधेड़ सहित दो लोगों को चोटे आई हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया है।बताया गया कि लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा फ्लाईओवर पार करते ही अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। घर में सो रहे परिजन और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घर में सो रहे 55 वर्षीय राम निहोर यादव तथा ट्रक चालक अमर दीक्षित को गंभीर चोटे आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक पहले एक पेड़ से टकराया जिससे घर को नुकसान कम पहुंचा। ट्रक की रफ्तार पेड़ से टकरा कम हो गई वरना घर में सो रहा पूरा परिवार चपेट में आ जाता। उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त ट्रक अयोध्या से कबाड़ लादकर कानपुर जा रहा था। घटना में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा दो घायल