चार विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी

शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मंत्रिपरिषद ने किया निर्णय।

लखनऊ। प्रदेश कैबिनेट ने चार निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए आशय… प्रदेश कैबिनेट ने चार निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए आशय पत्र जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को प्रोत्साहित करने की नीति के तहत यह फैसला किया गया है।उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए निजी विश्वविद्यालयों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में चार नए विश्वविद्यालयों को आशय पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया है।

READ MORE-DCM का अखिलेश पर हमला

वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर।
टी एस मिश्रा विश्वविद्यालय, लखनऊ।
फारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा।
विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर को कैबिनेट बैठक द्वारा आशय पत्र जारी करने की मंजूरी।

इन विश्वविद्यालयों में वरुण अर्जुन विश्वविद्यालय शाहजहांपुर, टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय लखनऊ, फारुख हुसैन विश्वविद्यालय आगरा और विवेक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय बिजनौर शामिल हैं। नए निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी करने का उद्देश्य शिक्षा का स्तर सुधारने और उत्तम शिक्षा प्रदान करना है। निजि विश्वविद्यालय 2019 के अंतर्गत नियम 14 के तहत उच्च समिति इस पूरे मामले को देखती है। समिति सभी प्रावधानों को देखने के बाद इसे मंत्रिपरिषद के पास भेजती है। आशय पत्र जारी होने के बाद दो साल के अंदर इन विश्वविद्यालयों को सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर आशय पत्र निरस्त हो जाएगा। चार विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी

Related Articles

Back to top button