प्रर्वतन टीम का विशेष अभियान

परिवहन मंत्री के निर्देशों पर चलाया जा रहा है प्रर्वतन टीम द्वारा विशेष अभियान।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर लखनऊ परिक्षेत्र के सभी जनपदों में ओवरलोड मालयानों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 215 वाहनों को ओवरलोड पाये जाने पर उनका चालान किया गया एवं 103 वाहनों को बन्द किया गया। उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या, गोण्डा एवं बस्ती सम्भाग में वहां के सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश जारी किया गया है कि अपने-अपने जनपदों में ओवरलोड वाहनों की सख्त चेकिंग किया जाए। लखनऊ सम्भाग के सभी जनपदों में चलाये गए अभियान के तहत 24 घण्टे के दौरान 86 वाहनों का चालान एवं 45 वाहनों को बन्द किया गया। इसी प्रकार अयोध्या सम्भाग से क्रमशः 61 वाहनों का चालान एवं 27 वाहनों को बन्द, गोण्डा सम्भाग से 50 वाहनों का चालान एवं 21 वाहनों को बन्द एवं बस्ती सम्भाग से 18 वाहनों का चालान एवं 10 वाहनों को बन्द किया गया।


निर्मल प्रसाद ने बताया कि मा0 परिवहन मंत्री समय-समय पर ओवरलोड एवं अनधिकृत बसों का निरीक्षण करते हैं एवं कमी पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारी को देते हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि अधिकारी फील्ड में निकलें एवं ओवरलोड, अनधिकृत वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस कार्यवाही से मनमानी करने वाले वाहन स्वामियों का हौसला पश्त होगा एवं ओवरलोड व अनधिकृत वाहनों पर रोक साथ ही परिवहन विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button