निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्यवाही-जितिन प्रसाद

निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय किये जाने के दिये निर्देश। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक। अनजुड़ी बसावटों को पक्की सड़क से जोड़े जाने का कार्य सरकार की प्रथमिकता में सड़कों की विशेष मरम्मत/नवीनीकरण के कार्यों को भी निश्चित समयावधि निर्धारित कर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करायें।


लखनऊ। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिया कि अनजुडी बसावटो को पक्की सड़क से जोड़े जाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करायें जाये। अनजुड़ी बसावटों को पक्की सड़क से जोड़े जाने का कार्य सरकार की प्रथमिकता में है। इसके साथ ही उन्होने निर्देश दिया कि सड़कों की विशेष मरम्मत/नवीनीकरण के कार्यों को भी निश्चित समयावधि निर्धारित कर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करवायें। जितिन प्रसाद ने यह निर्देश आज यहां लोक निर्माण मुख्यालय स्थित तथागत सभागार मे विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिये।


जितिन प्रसाद ने समीक्षा बैठक में स्वीकृत परन्तु अनारम्भ कार्यो, 05 करोड़ से अधिक लागत के निर्माणधीन मार्गाें की प्रगति, 02 करोड़ से अधिक लागत के निर्माणाधीन सेतु कार्याे की प्रगति, विशेष मरम्मत/नवीनीकरण कार्याे की प्रगति, 50 करोड से अधिक लागत के भवन निर्माण कार्यों की प्रगति तथा ऐसे कार्य जिनको पूर्ण करने मे लक्षित तिथि से अधिक समय लग रहा है की समीक्षा की। श्री प्रसाद ने समीक्षा बैठक में जिन कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं, परन्तु अब तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है के सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं की जानकारी लेते हुये निर्देश दिया कि समस्याओं का निराकरण कराकर जल्द से जल्द कार्यों को प्रारम्भ कराने तथा निर्माण कार्य प्रारम्भ न होने के सम्बन्ध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्यवाही किये जाने का भी निर्देश दिये।


लोक निर्माण मंत्री श्री प्रसाद ने समीक्षा बैठक में ऐसे कार्यों, जिनकों पूर्ण करने में लक्षित अवधि से अधिक का समय लग रहा है के बारे में भी जानकारी ली और उनको जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने का निर्देश भी दिया। लोक निर्माण मंत्री ने निर्देश दिया कि विभागीय कार्यों को पूरी गम्भीरता से लेते हुये पूर्ण करायें, ढ़िलाई बरतने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।


प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र भूषण ने लोक निर्माण मंत्री को आश्वासन दिया कि दिये गये निर्देशों का प्राथमिक आधार पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
समीक्षा बैठक में लोक निर्माण राज्यमन्त्री बृजेश सिंह, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग प्रभुनाथ एवं कामता प्रसाद, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रमुख अभियन्ता (परिकल्प एवं नियोजन) अरविन्द कुमार (जैन), प्रबन्ध निदेशक राजकीय निर्माण निगम संजय तिवारी, प्रबन्ध निदेशक सेतु निगम, संजीव भारद्वाज, मुख्य अभियन्ता संजय श्रीवास्तव, अशोक कनौजिया सहित मुख्यालय स्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आजमगढ़, अयोध्या, गोण्डा, गोरखपुर, बस्ती, झांसी, बांदा, मध्यजोन, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी क्षेत्र के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button