Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
Home राजनीति कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बी.एम.यादव ने निकाली आज़ादी की गौरव यात्रा

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बी.एम.यादव ने निकाली आज़ादी की गौरव यात्रा

352

आज कुड़वार ब्लाक में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बी.एम.यादव और ब्लाक अध्यक्ष ने निकाली आज़ादी की गौरव यात्रा


आज दिनांक 10 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वीर शहीदों को एवं उनके योगदान को याद करने के लिए आजादी की गौरव यात्रा पदयात्रा का आयोजन 9 अगस्त से 15 अगस्त तक किया जा रहा है जिस के क्रम में सुल्तानपुर जनपद के इसौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बी.एम.यादव के नेतृत्व में ग्राम सभा भदहरा से गजेहडी, भगवानपुर, शिवनाथागंज ब्लाक मोड़, कुड़वार बाजार, तिलक तिवारीपुर होते हुए हरखपुर तक 5 किलोमीटर की पदयात्रा संपन्न की गई ।

उक्त कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी श्री मोबीन जी ने शुभारम्भ कराया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बी.एम.यादव, ब्लाक अध्यक्ष नन्दलाल मौर्य, जिला सचिव मनोज तिवारी,शिक्षक जिला अध्यक्ष मो मोबीन अहमद, ब्लाक अध्यक्ष बल्दीराय इमरान मोनू, जिला सचिव अतीउलला अंसारी, अंकित पाठक, रामबहादुर यादव पूर्व प्रधान, उस्मान खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद मौजूद रहे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बी.एम. यादव ने आये हुए सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।