मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं,रक्षा बन्धन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन किया जाए


लखनऊ,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। आज यहाँ जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन किया जाए। कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं।


रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही, यह भारत की गुरु-शिष्य परम्परा का त्यौहार भी है। यह दान के महत्व को प्रतिष्ठित करने वाला पावन त्यौहार है।रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण मास में ऋषिगण आश्रम में रहकर अध्ययन और यज्ञ करते थे। श्रावण पूर्णिमा को मासिक यज्ञ की पूर्णाहुति होती थी।
यज्ञ की समाप्ति पर यजमानों और शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्रथा थी, जिसका पालन रक्षाबंधन के रूप में भी किया जाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य भी करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button