Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home राजनीति 6 अगस्त को समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा

6 अगस्त को समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा

369
गुजरात के निकाय चुनावों में सपा का दख़ल
गुजरात के निकाय चुनावों में सपा का दख़ल

 अखिलेश यादव के नेतृत्व में 6 अगस्त 2023 को कन्नौज में समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा निकाली जाएगी। कन्नौज में काऊमिल्क प्लांट से मंडी तक समाजवादी बड़ी संख्या में इस यात्रा में शिरकत करेंगे।यह यात्रा भाजपा सरकार के दौर में कन्नौज सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की बर्बादी को रेखांकित करेगी। अपने इत्र के लिए मशहूर कन्नौज अपने दुर्दिनों के दौर से गुजर रहा है। कन्नौज के विकास के लिए दूरदर्शी नीतियां अपनाते हुए कई कदम उठाए थे। कन्नौज इत्र उद्योग के लिए मशहूर है, इस उद्योग के विकास के साथ इत्र म्यूजियम बनाने की योजना बनाई थी। कन्नौज में काऊमिल्क प्लांट भी समाजवादी सरकार में लगा था। दुग्ध विकास की इस योजना को भाजपा ने बर्बाद कर दिया। यहां एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी चालू करने का काम भी हुआ था। कन्नौज में जिला अस्पताल में महिला विंग का निर्माण और कन्नौज-तिर्वा 4 लेन सड़क का भी निर्माण हुआ था।  6 अगस्त को समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा


    उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है तबसे न सिर्फ राज्य का विकास अवरूद्ध हुआ है बल्कि रोजगार न मिलने से नौजवानों का भविष्य भी अंधकार में हो गया है। भाजपा ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बर्बाद करना ही अपना विद्वेषी स्वभाव बना लिया है। इन दिनों गर्मी की तपन, बिजली की महंगाई के साथ घंटों-घंटों कटौती से लोग त्रस्त है।भाजपा सरकार ने जनता से किया गया अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं मिली है। रोटी-रोजगार के भी वादे हवाई साबित हुए है। विपक्षियों को हर तरह से परेशान किया जा रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विकास कार्यों के प्रति भाजपा की उपेक्षापूर्ण नीति और कानून व्यवस्था की बदहाली को देखते हुए जनता में भारी आक्रोश है। अखिलेश यादव 6 अगस्त 2023 को समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा का नेतृत्व करेंगे।