बंदी के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई महिला डिप्टी जेलर!

बंदी के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई महिला डिप्टी जेलर! जेल प्रशासन के अधिकारियों ने मामले को किया रफ़दफ़ा।

राकेश यादव

लखनऊ। केंद्रीय कारागार इटावा के जेलर का मातहत अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस हीलाहवाली का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जेल में राइटर बंदी के साथ महिला डिप्टी जेलर रंगरेलिया मानती पकड़ी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद महिला डिप्टी जेलर को अवकाश पर भेजकर जेल प्रशासन ने इस सनसनीखेज मामले को दबा दिया।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला नवंबर माह के प्रथम सप्ताह है। बताया गया है कि जेल में तैनात एक महिला डिप्टी जेलर का जेल में ही बंद सिद्धदोष बंदी अंकित (बदला नाम) राइटर था। महिला डिप्टी जेलर से लिखापढ़ी करने के दौरान दोनों में प्रेम हो गया।

सूत्रों का कहना है कि Female Deputy Jailer caught engaging in sexual activity with an inmate!

जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बीती 9 नवंबर को महिला डिप्टी जेलर को अवकाश पर भेज दिया। इस संबंध में जब केंद्रीय कारागार इटावा के जेलर केपी तुरैया से बात की गई तो उन्होंने घटना से इनकार करते हुए बताया कि जेल में वर्तमान समय में दो महिला डिप्टी जेलर तैनात है। एक ने बेटी की शादी के लिए अवकाश लिया है वही दूसरी भी अवकाश पर है। अवकाश का करन पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार आए हुए है इसलिए उन्होंने अवकाश ले रखा है। उधर जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में ही नहीं आया है।

बागपत के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आई डिप्टी जेलर

इटावा केंद्रीय कारागार में तैनात महिला डिप्टी जेलर के सुर्खियों में आने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व बागपत जेल में भी तैनाती के दौरान इस महिला डिप्टी जेलर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इटावा सेंट्रल जेल में कई हरकतों की वजह से वह सुर्खियों ने रह चुकी है। उधर जेल प्रशासन के अधिकारी इन मामलों पर कोई भी टिप्पणी करने से बचते नजर आए।

नोट: इटावा केंद्रीय कारागार की फोटो के साथ लगाएं।

Related Articles

Back to top button