शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार 50-50 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार

शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार 50-50 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार। लखनऊ पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, नागपुर से दबोचे गए आरोपी।

लखनऊ। हजरतगंज थाने के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे 50-50 हजार रुपये के तीन इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस के सहयोग से आरोपियों को नागपुर से पकड़ा है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को वादिनी रंजना शर्मा की तहरीर पर थाना हजरतगंज में मुकदमा अपराध संख्या 216/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त श्रद्धा दुबे, चालक दानिश और रश्मि दुबे पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

20 अक्टूबर 2026 को लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस के सहयोग से तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर लखनऊ लाया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Related Articles

Back to top button