मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव को आया होश

डाक्टरों की मेहनत रंग लाई मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव को आज होश आ गया। हालात में सुधार रहा तो जल्द ही हटेगा वेंटिलेटर।देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15वें दिन आज होश आ गया। सूत्रों के अनुसार हालात में सुधार रहा तो जल्द ही वेंटिलेटर भी हटाया जा सकता है।

10 अगस्त को दिल्ली के जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। उन्हें तत्काल बेहोशी की हालत में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां पर वे लगातार बेहोश थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। साथी कॉमेडियन सुनील पाल ने कल ही परिवार से बातचीत के आधार पर दावा किया था कि एक-दो दिन बाद वेंटिलेटर से हटाए जा सकते हैं। इसके साथ ही फैन्स से भी कहा था कि सकारात्मक सोचें। आज एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को होश में आने की जानकारी मीडिया में सामने आई।

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने कॉमेडियन के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा किया है। अंतरा श्रीवास्तव ने अपने बयान में लिखा, ‘प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है।

पिछले दिनों यह जानकारी भी सामने आई थी कि दिल्ली के जिम में वर्कआउट के बाद हार्ट अटैक के बाद बेहोश हुए राजू श्रीवास्तव सेमी कोमा में जा चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती राजू श्रीवास्तव अब भी कोमा में हैं। एम्स सूत्रों के अनुसार, हार्ट अटैक के बाद संभवतया गिरने से ही राजू श्रीवास्तव दिमाग की एक नस ब्लॉक हो गई है। इसके चलते ही वह सेमी कोमा में हैं। इसके लिए ही न्यूरोफिज़ियोथेरेपी की मदद ली जा रही है। देश के जाने माने विशेषज्ञ डा. नीतीश नायक राजू श्रीवास्तव का इलाजकर रहे है।

दरअसल, राजू श्रीवास्तव के मैनेजर राजेश शर्मा ने पिछले दिनों बताया था कि तुलनात्मक रूप से राजू श्रीवास्तव की हालत बेहतर है। उनके सारे ऑर्गन ठीक से काम कर रहे हैं। उनके अनुसार, उनकी हालत काफी परेशान करने वाली थीं, पहले ब्रेन में सूजन थी, लेकिन फिलहाल वह ब्रेन डेड नहीं हैं, बल्कि सेमी कोमा की स्थिति में हैं। 16 और 17 अगस्त की मध्य रात्रि को राजू श्रीवास्तव के दिमाग का सीटी स्कैन किया गया था, जिसके बाद कहा गया था उनके दिमाग में पानी भर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button