राम गोविंद चौधरी के निधन पर भावुक हुए अखिलेश दी श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में पूर्व नेता विरोधी दल श्री राम गोविंद चौधरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अखिलेश यादव ने आज सुबह ही श्री राम गोविंद चौधरी के निशातगंज स्थित लखनऊ आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने कहा कि श्री राम गोविंद चौधरी समाजवादी आंदोलन के नेता थे। वह उस पीढ़ी के थे, जब समाजवादी आंदोलन को पहचान बनानी थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी आंदोलन के लिए लगा दिया। श्री राम गोविंद चौधरी ने जेपी आंदोलन से जुड़कर श्री जयप्रकाश नारायण जी के साथ काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर जी, छोटे लोहिया श्री जनेश्वर मिश्र, नेताजी और उनकी पीढ़ी के साथ मिलकर काम किया और समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया।


    श्री राम गोविंद चौधरी सड़क से सदन तक अपनी बात को बहुत प्रभावी ढंग से रखते थे। हमने उन्हें सदन में मंत्री के रूप में और नेता विरोधी दल के रूप में देखा। सदन में अपनी बात रखने, सरकार को घेरने, सरकार तक अपनी बात पहुंचाने और जन समस्याओं को उठाने का उनका तरीका बहुत प्रभावी होता था। वह गरीब, किसान, गांव और कमजोरों के लिए संघर्ष करते थे, उनके साथ हमेशा खड़े होते थे। भेदभाव और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे। अखिलेश यादव ने कहा कि श्री राम गोविंद चौधरी के निधन से समाजवादी आंदोलन को बड़ी क्षति हुई है। समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। इस दुख की घड़ी में हम सभी समाजवादी लोग उनके परिवार के साथ हैं। हम सबको उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Related Articles

Back to top button