पसमन्दा मुस्लिम का विकास सरकार की प्राथमिकता:दानिश आज़ाद अंसारी

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से दानिश आज़ाद अंसारी की भेंट, अल्पसंख्यक युवाओं के कौशल विकास व रोज़गार पर हुई सार्थक चर्चा।मुस्लिम-पसमन्दा का विकास सरकार की प्राथमिकता।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें विभागीय विषयों पर विस्तृत व रचनात्मक संवाद हुआ।

इस अवसर पर विशेष रूप से अल्पसंख्य पसमंदा समुदाय के युवाओं के कौशल विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोज़गार और उद्यमिता को बढ़ावा देने संबंधी वर्तमान योजनाओं और भावी संभावनाओं पर गहन चर्चा की गई। मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने इन क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराया और केंद्र सरकार के सहयोग की अपेक्षा जताई।

श्री रिजिजू ने भी युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी और उत्तर प्रदेश के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।मुलाकात को सकारात्मक एवं उपयोगी बताते हुए दानिश आज़ाद अंसारी ने विश्वास जताया कि राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय से अल्पसंख्यक युवाओं के उत्थान की दिशा में ठोस प्रगति होगी। मुस्लिम-पसमन्दा का विकास सरकार की प्राथमिकता।

Related Articles

Back to top button