शोक संवेदना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सूचना सलाहकार श्री त्रिलोक सिंह मेहता एवं जी-न्यूज के वरिष्ठ कैमरामैन श्री मनोज मिश्रा (42वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
     श्री त्रिलोक सिंह मेहता (87वर्ष) ने राज्य सूचना विभाग में लम्बे समय तक सूचनाधिकारी रहते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह तथा वीर बहादुर सिंह के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी थी। सेवा निवृत्ति के बाद भी वे मुलायम सिंह यादव के सूचना सलाहकार के रूप में लोहिया ट्रस्ट में काफी समय तक कार्यरत रहे। समाजवादी बुलेटिन के प्रकाशन एवं सम्पादन से वे लम्बे समय तक जुड़े रहे। पत्रकारों के बीच भी श्री मेहता काफी लोकप्रिय थे।
    आज बैकुंठधाम में श्री मेहता की अंत्येष्टि हुई। उनकी तीन बेटियों में छोटी बेटी मनीषा ने उन्हें मुखाग्नि दी।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से उनके पूर्व ओएसडी आशीष यादव ‘सोनू‘ तथा वरिष्ठ पत्रकार एस.डी बड़ोला अंत्येष्टि में उपस्थित थे।
                                                 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button