यूपी का बजट लो कल्याणकारी-संजय सिंह

आप सांसद ने कहा कि स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, रोजगार सब बजट से गायब। बजट में किसान, नौजवान, महिलाएं, बच्चे किसी को ध्यान में नहीं रखा गया,यूपी का बजट ‘लोक’ कल्याणकारी नहीं ‘लो’ कल्याणकारी।

लखनऊ। आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को यूपी के जारी बजट पर तीखी प्रतक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा है कि UP का बजट लोक कल्याणकारी नही low लो कल्याणकारी बजट है । स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, रोज़गार सब ग़ायब। किसान, नौजवान, महिलाएं, बच्चे किसी को ध्यान में नही रखा गया। आप सांसद संजय सिंह ने यूपी में जारी बजट को किसी काम का नहीं बताया है। उन्होंने कहा है कि बजट में न तो आम लोगों का ख्याल रखा गया है और न ही व्यापारियों और कर्मचारियों का।

आप सांसद संजय सिंह ने आदित्यनाथ सरकार की ओर से पेश किये गये बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए कोई प्राविधान ही नहीं किया गया। किसान, नौजवान, महिलाएं, बच्चे किसी को बिना ध्यान में रखे सरकार ने बजट पेश कर दिया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि व्यापारियों को बजट में सरकार ने कोई राहत नहीं दी है। जो व्यापारी भाजपा के सबसे करीबी माने जाते हैं उनके लिए बजट में कुछ किया ही नहीं। व्यापारियों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि व्यापिरयों ने सरकार से बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी जिसपर बजट में काई प्राविधान ही नहीं किया गया। इससे व्यापारियों में नाराजगी है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बात कर्मचारियों की करें तो वेतन समिति पर निर्णय न किए जाने से कई लाख आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल पाया। इससे कर्मचारी वर्ग परेशान हो गया है। उसको आशा थी कि इस बार सरकार उनको राहत देगी। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की दुर्दशा कर दी है सरकार ने दैनिक वेतन कर्मचारियों का विनियमितिकरण लंबित पड़ा हुआ है। विकास प्राधिकरणों और राजकीय निगमों का भी यही हाल है। इतना ही नहीं राज्य कर्मचारियों की मांगों पर कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। बात आम लोगों की करें तो केवल घोषणाओं पर घोषणाएं करती चली आ रही आदित्यनाथ सरकार का काम और उसका लाभ जनता को नहीं मिल पाया है। इसको लेकर यूपी की जनता में काफी निराशा है। जनता ने बजट को नकार दिया है और योगी सरकार के बजट से सभी वर्गों में घोर निराशा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button