‘‘नेशनल लोक मत पार्टी’’ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे से प्रभावित होकर ‘‘नेशनल लोक मत पार्टी’’ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम खान एवं प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों एवं नेताओं ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश महासचिव संगठन दिनेश सिंह एवं प्रदेश सचिव संगठन अनिल यादव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डा0 पंकज श्रीवास्तव के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि सलीम खान एवं गोपाल कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में बहराइच जनपद की महिला जिलाध्यक्ष माधुरी यादव जी, अब्दुल रहमान सिद्दीकी अध्यक्ष लखनऊ के अतिरिक्त प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में लाला राम वर्मा, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद तौकीर, मोहम्मद नासिर,आलोक पाठक, शिव पाण्डेय, मोहम्मद कफील, अरविन्द दुबे,अयोध्या पाण्डेय, चंचला सिंह देवी, नरेन्द्र कौर, संतरी देवी, माया देवी आदि लोगों ने कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।इस अवसर पर संगठन महासचिव श्री दिनेश सिंह ने कहा कि नव संकल्प के माध्यम से उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में सलीम खान एवं गोपाल कृष्ण मिश्रा आदि जमीनी नेताओं के शामिल होने से ताकत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button