हार से बौखलाई सपा-स्वतंत्र देव

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तीन चरणों के चुनाव के पश्चात यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी गरीब, किसान, नारीशक्ति एवं युवाओं के अपार समर्थन से प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने की ओर तेजी से बढ़ रही है। तीनों ही चरणो में जनता ने विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर दिया है।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी मोदी जी के लिए स्वयं चुनाव लड़ रहे है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में स्थापित कानून के राज से जनता भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। हार से बौखलाई सपा-स्वतंत्र देव

स्वतंत्र देव सिंह कहा कि सपा नेता अपनी पार्टी की निश्चित हार के आभास से बौखला गए हैं और यही कारण है कि अपने बेटे की हार से रामगोपाल यादव तथा शिवपाल यादव बौखला गए हैं। इससे स्पष्ट है कि अखिलेश यादव, डिंपल यादव सहित पूरा सैफई परिवार अपने निश्चित हार से हताशा में है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन बुरी तरह पराजित हो रहे हैं, वे जनता का विश्वास पाने में असफल रहे है। प्रदेश की देवतुल्य जनता ने मोदी जी को पुनः सेवा करने के लिए चुन लिया है। पहले दो चरणों की जीत को आगे बढाते हुए भाजपा तीसरे चरण की सभी दस सीटों को भारी अंतर से जीत रही है। इंडी गठबंधन के नेताओं की संदिग्ध नीयत और नीति का पर्दाफाश हो चुका है। इस बार के चुनाव में जनता ने विपक्ष के मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के विरोध में कमल के फूल पर दनादन बटन दबाकर अपना मत स्पष्ट कर दिया है।जलशक्ति मंत्री ने कहा कि चुनाव के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर चुनाव आयोग, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों सहित सभी मतदाताओं का अभिनंदन। लोकतंत्र के महायज्ञ को निर्विघ्नता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए इस पुनीत कार्य में लगे सभी लोगों और जनता जनार्दन के प्रति आभार। हार से बौखलाई सपा-स्वतंत्र देव

Related Articles

Back to top button