जन्मदिन पर राजनाथ सिंह से मिलीं सुषमा खर्कवाल

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। महापौर जी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान नगर निगम लखनऊ के कई पार्षद भी मौजूद रहे।

महापौर ने बताया अभिभावक और मार्गदर्शक


महापौ सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हम सभी के अभिभावक और मार्गदर्शक हैं। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और जनसेवा के प्रति राजनाथ सिंह का समर्पण प्रेरणादायी है। लखनऊ के विकास को लेकर उनकी विशेष चिंता और निरंतर सहयोग से राजधानी में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

सुशील तिवारी ‘पम्मी’ समेत पार्षदों ने दी बधाई


इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी सहित पार्षदगण भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

प्रभु श्री राम जी से की उत्तम स्वास्थ्य की कामना


महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन प्रदान करें। उन्होंने कामना की कि राजनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में भारत निरंतर सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनता रहे। साथ ही उनका स्नेह और मार्गदर्शन लखनऊवासियों तथा जनप्रतिनिधियों को सदैव मिलता रहे।

Related Articles

Back to top button