चंदा चोरों को बचाने का प्रयास कर रही मोदी सरकार:प्रमोद तिवारी

चंदा चोरों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही मोदी सरकार। चन्दा चोरी की घटना कोई इत्तेफाक की बात नहीं, यह पूरी तरह से सुनियोजित।

राकेश यादव

लखनऊ। सांसद उप नेता विरोधी दल राज्य सभा प्रमोद तिवारी ने भगवान श्रीराम मंदिर के चन्दा चोरी प्रकरण पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुप्पी साधने पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा है कि ‘‘मोदी सरकार’’ चन्दा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। अवध क्षेत्र में जनमानस को पहले से मालूम था कि मंदिर में गड़बड़ी चल रही है और चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी की जा रही है किन्तु भारतीय जनतापार्टी इससे अनजान बनी रही।


श्री तिवारी ने कहा कि चन्दा चोरी की यह घटना कोई इत्तेफाक की बात नहीं है, यह पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से एक संगठित गैंग द्वारा किया जा रहा था, जो पैसे की चोरी करता था और चोरी की धनराशि को बाहर ले जाता था, एक दो बार नहीं बल्कि 40 दिनों में 70 बार पकड़ा गया है, इस गैंग द्वारा चोरी की धनराशि को शेयर बाजार में सट्टा बाजार में खुलेआम लगाया जाता था, लोगों को ब्याज पर कर्जे दिये जाते थे, ब्याज की बाकायदा वसूली की जाती थी, लूट के पैसे को कहीं दीवारो में तो कहीं अन्य गुप्त स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था यही नहीं चोरी की धनराशि से दो-दो कारें तक खरीदी गई। श्री तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के ये प्यादे/ गुर्गे समानान्तर मार्केट चला रहे थे, अन्यथा अभी तक चंपत राय सहित अन्य प्रमुख दोषियों को, जिन्हें जेल में होना चाहिए था, वे अब तक जेल के बाहर कैसे हैं ?

Related Articles

Back to top button