मेदांता हॉस्पिटल एवं आदर्श व्यापार मंडल ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए संयुक्त पहल शुरू की है। इस अभियान के तहत लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली, समय पर इलाज और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। उद्देश्य है कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़े और हर नागरिक स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित हो।मेदांता हॉस्पिटल एवं आदर्श व्यापार मंडल नागरिको को करेगा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक। दिल की समस्या में शुरू के 4 घंटे होते गोल्डन आवर। प्राथमिक उपचार में डिस्प्रिन की टेबलेट का तुरंत प्रयोग करें।
राजू यादव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में “स्वास्थ्य चर्चा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।”स्वास्थ्य चर्चा “कार्यक्रम में मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक एवं देश के प्रमुख चिकित्सक डॉ आरके सरन ने व्यापारियों को उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई इस अवसर पर दोनों संस्थाओं द्वारा व्यापारियों एवं नागरिको के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक एमओयू साइन किया गया। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मेदांता हॉस्पिटल के साथ मिलकर प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में व्यापारियों एवं नागरिकों के लिए निशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित करेगा तथा व्यापारियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करेगा।
READ ALSO:‘एक पेड़ माँ के नाम’-12 जुलाई को यूपी में होगा 35 करोड़ पौधारोपण
“व्यापारी स्वास्थ्य चर्चा” मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक एवं देश के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आर.के.सरन ने व्यापारियों को दिल को सुरक्षित रखने के उपाय बताएं संभावनाओं को कम किया जा सकता है उन्होंने कहा यदि फैमिली में पहले हार्ट की समस्या रह चुकी है तो नियमित टेस्ट कराते रहना चाहिए। उन्होंने बताया दिल की समस्या में शुरू के 4 घंटे गोल्डन आवर होते है कैल्शियम स्कोर ज्यादा निकलता है तो समझिए दिल की बीमारी शुरू हो गई। प्राथमिक उपचार में डिस्प्रिन की टेबलेट का तुरंत प्रयोग करें।



