अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की जेल

अजय सिंह

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता एंव शाहजहांपुर निवासी राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है। दरअसल ये मामला 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा है। आरोप है कि साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली की मुर्ली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। कंपनी के मालिक शाहजहांपुर के उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल हैं।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के 7 अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराते हुए 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने इन मामलों में अभिनेता पर कुल ₹7.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है।

कर्ज समय पर वापस न करने पर राजपाल ने जो चेक दिए वो बाउंस हो गए। इसके बाद कंपनी ने कोर्ट में केस किया। ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। राजपाल ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी और ट्रायल कोर्ट का फैसला बरकरार रखा। राजपाल यादव मूल रूप से बंडा क्षेत्र के कुंडरा गांव, शाहजहांपुर के निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button