Wednesday, April 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

20
राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत
राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए इन नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। बसपा, भाजपा, लोकदल, सुभासपा और एआईएमआईएम से जुड़े कई चेहरे इस शामिल होने वाली सूची में हैं। इसे आगामी चुनावों से पहले सपा के बढ़ते जनाधार और राजनीतिक मजबूती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए विभिन्न जनपदों के कई प्रमुख नेता एवं बसपा- भाजपा के पूर्व पदाधिकारी अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल  हो गए। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ. एमएच खान, प्रवक्ता बसपा, अखिलेश पाठक हरदोई भाजपा, श्याम लाल निषाद सुल्तानपुर मोस्ट कल्याण संस्थान, विजय कुमार लाल, विजय श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव लोक दल,नीलू सत्यार्थी पूर्व प्रत्याशी लोकसभा मिश्रिख, पुष्पसेन सत्यार्थी पूर्व एडिशनल कमिश्नर परिवहन विभाग, जैनेन्द्र प्रताप सिंह राठौर प्रदेश प्रवक्ता सुभासपा, डॉ. आशुतोष विश्वकर्मा, इशरत अली खां जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड एआईएमआईएम, औवैसी की पार्टी, बड़ी संख्या में इनके साथी भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। नामी पर्वतारोही सागर कसाना ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।


अखिलेश यादव ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन इसलिए भी है कि बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे है। जो पीडीए का संघर्ष है उसमें अब लोग शामिल होकर हमें और मजबूत बनाने का काम कर रहे है। इस बड़े सियासी जुड़ाव ने साफ संकेत दे दिया है कि आगामी चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति तेजी से करवट ले रही है। विभिन्न दलों के नेताओं का समाजवादी पार्टी की ओर रुख करना न सिर्फ अखिलेश यादव के नेतृत्व में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब नजर इस बात पर टिकी है कि यह नया सियासी समीकरण चुनावी मैदान में कितना असर दिखाता है।

 सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के साथ आए माउंट एवरेस्ट सहित कई दुर्गम पर्वत मालाओं पर चढ़ाई कर विजय पाने वाले नौजवान सागर कसाना के अलावा समाजवादी खेल प्रकोश्ठ के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव हसनउद्दीन सिद्दीकी के प्रसास से अन्तर्राष्ट्रीय तैराकी खिलाड़ी उमेश प्रसाद, बालीवाल खिलाड़ी ओम प्रकाश पाण्डेय एवं रजिवान आलम भवानीपुर, ताइक्वांडो खिलाड़ी सैफुर रहीम सिद्दीकी गोंडा सदर के साथ रवि वर्मा, मोहम्मद अकरम उन्नाव प्रियंका सिंह, सतीष यादव, उपेन्द्र पाण्डेय, रवि वैसला बागपत, धर्मेन्द्र कुमार, नवीन भाटी, धर्मवीर खराणा, इंतेख्वाब अहमद, मो. अजीम खान, सतीश यादव, सतीश नारायण सिंह, हसीन, अजय सागर आदि ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली और अखिलेश यादव से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।


    समाजवादी सरकार में ही खेल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिला। उनको हर तरह से मदद की गई। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकॉना स्टेडियम बनाया गया। भाजपा सरकार में खिलाड़ियों की उपेक्षा की गई है। जबकि समाजवादी सरकार में खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पर्याप्त सम्मानराशि दी गई थी। ओलंपिक विजेता को 6 करोड़ दिए गए थे। अखिलेश यादव के समय खेल खिलाड़ियों को पर्याप्त सम्मान एवं मदद मिली थी। खेलकूद में वे बहुत रूचि लेते रहे है। कई नवोदित खिलाड़ियों को भी उन्होंने मदद दी। सिद्दीकी ने एक टेनिसकोर्ट और बालीवाल कोर्ट बनवाने की अपील की।


    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में सिवाल खास जिला मेरठ के पोस्ट ग्रेजुएट व इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को लैपटॉप देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मेरठ के गौरव चौधरी ने लैपटॉप वितरण हेतु सिवाल खास मेरठ के क्रिस मलिक पुत्र सुदीप ग्राम भदौड़ा, निशांत कुमार पुत्र वीर बहादुर ग्राम सतवई, शुभम पुत्र सतीश कुमार ग्राम चिंदौड़ी तथा समद सैफी पुत्र सलमुद्दीन सैफी के नामों का चयन किया था। इन नौजवानों ने गौरव चौधरी के साथ अखिलेश यादव से भेंट की थी और उनका आशीर्वाद लिया।