नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल।

ब्राह्मण चेहरा व बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल।प्रदेश के कई बड़े नेता, मशहूर हस्तियाँ जल्द थामेंगे कांग्रेस का हाथ।2024 की तैयारियों के साथ एक मज़बूत विकल्प के रूप में उतरेगी कांग्रेस।

दिल्ली/लखनऊ- बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे ने आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। नकुल दुबे यूपी की सियासत में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं, जिसके सहारे बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2007 में ब्राह्मण- दलित गठजोड़ के चलते सत्ता में काबिज हुई थीं। पेशे से अधिवक्ता नकुल दुबे की उत्तरप्रदेश के प्रबुद्ध जनों के बीच गहरी पैठ है। 

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक़ कुछ दिनों पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाक़ात की थी। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाक़ात के बाद आज नकुल दुबे ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रमुख चेहरे के तौर पर जाने जाने वाले नकुल दुबे ने भाईचारा कमेटियों का संयोजन कर मायावती को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

नकुल दुबे के बाद बहुत जल्द यूपी की सियासत के कई अहम नाम कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि सपा और बसपा के कई बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस के झंडे के नीचे नज़र आएंगे। सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीधी टक्कर अब कांग्रेस से है इसलिए कई दिग्गज अब हाथ का साथ थामने के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button