बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वाशन,जल्द होगा अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण

लखनऊ। दिव्यांग महागठबंधन का प्रतिनिधि मण्डल आज बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से उनके आवास पर मिला। बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिव्यांग, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस व दिव्यांग दम्पतियों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण जल्द करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में न्यायालय बाधक नहीं है, सरकार जल्द ही अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कि सूची जारी करेगी। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सहानुभूति आप सबके साथ है। दिव्यांग महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार तक हमारी बात पहुंची है हमें उम्मीद है की बेसिक शिक्षा मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री तक हमारी बात पहुंचेगी और बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग शिक्षकों का अंतर जनपद स्थानांतरण जल्द होगा।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री का सकारात्मक रुख यह बताता है कि वह दिव्यांग कैंसर पीड़ित, डायलिसिस, दिव्यांग दंपतियों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए संवेदनशील है। आज वार्ता में दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद, महासचिव वीरेन्द्र कुमार, बेसिक शिक्षक बलवीर सिंह, लाखन सिंह, आर्निका सचान, कुमारी नीरज मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button