
हिमांशु दुबे
शाहजहांपुर। केशव प्रसाद मौर्य ने धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा तथा शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरूण सागर के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ रही सपा की ना उत्तर प्रदेश में कभी सरकार बन सकती है और ना ही 2024 लोकसभा चुनाव में सपा का खाता खुलने वाला है। उन्होंने कहा कि सपा की साईकिल को जनता पंचर करके पहले ही सैफई फेंक चुकी है। परिवारवादी समाजवादी पार्टी के एक ही परिवार से पांच लोकसभा प्रत्याशी है। सपा ने पीडीए का नारा देकर परिवार डवेलपमेंट अथॉरिटी तैयार कर ली है। सपा की साईकिल हुई पंचर-उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की सरकार में हालात यह थे कि उत्तर प्रदेश में सपा के गुंडे, अपराधी खाली प्लॉट, मकान, खेत, खलिहान पर कब्जा कर लेते थे और शिकायत करने वालों के खिलाफ ही पुलिस कार्यवाही करती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार बिना थके, बिना रूके ”तन समर्पित,मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं” का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। मोदी जी का एक ही लक्ष्य है देश की उन्नति और देशवासियों की खुशहाली। उन्होंने कहा जनता ने कमल का बटन दबाया तो लोगों को पक्का घर मिला और प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ। 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय बने। गरीबों के घर तक गैस का कनेक्शन पहुंच गया। गरीबों के घरों तक बिजली पहुंची और जनता के कमल का बटन दबाने से निःशुल्क इलाज की व्यवस्था हो गई। सपा, बसपा व कांग्रेस समेत तमाम इंडी गठबंधन के दल के लोगों को पता ही नही कि देश के 140 करोड़ लोगो के दिल में मोदी जी रहते है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। भगवान श्री राम को काल्पनिक कहने वाली कांग्रेस और निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाली सपा को जब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण मिला तो सपा और कांग्रेस ने उसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि आज रामभक्तों की बारी है। जिन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराया है इस चुनाव में उनको ठुकरा देना है। सपा की साईकिल हुई पंचर-उपमुख्यमंत्री























