विपक्ष को गरीब की नहीं गुण्डों एवं माफियाओं की है चिंता-उप मुख्यमंत्री

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

विपक्षी दलों को न कोरोना का टीका पसंद है और न ही माथे का टीका पसंद है। वर्तमान प्रदेश सरकार की जो भी योजना आती है, विपक्ष केलोग हर योजना पर समाजवादी पार्टी का स्टिकर चस्पा कर देते हैं।देश एवं प्रदेश की राजनीति अब तुष्टीकरण की राजनीति से बाहर निकल चुकी।समाजवादी पार्टी की सरकार को निवेश समिट दिल्ली में करनी पड़ी थी,क्योंकि उनके कार्यकाल में प्रदेश में सर्वत्र अराजकता का माहौल व्याप्त था।समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान केन्द्र सरकार कीगरीबों, पिछड़ों, वंचितों की कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेशमें आने से रोकने का कार्य किया था।प्रदेश सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी केसभी कार्यकर्ता सेवा को धर्म मानकर कार्य कर रहे हैं।विपक्ष को गरीब की चिन्ता नहीं है, बल्कि गुण्डों एवं माफियाओं की चिंता है।प्रदेश सरकार के विगत 05 वर्षाें के कार्यकाल में सबका साथ, सबकाविश्वास, सबका विकास का अनुपालन करते हुए जो कहा वह करके दिखाया।पहले प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं,आज प्रदेश के युवाओं को खेत एवं जेवर बेचकर नौकरी लेने की जरूरत नहीं प्रदेश के किसी भी गरीब के घर में बुलडोजर नहीं चला,लेकिन किसी गुण्डा, माफिया एवं अपराधी को बख़्शा नहीं जाएगा।गुण्डा, माफिया एवं अपराधी सुधर जाएंगे या उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे।प्रदेश सरकार ने सभी विपक्षी दलों के सदस्योंकी स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य किए।


लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान सभा में राज्यपाल के अभिभाषण के समर्थन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सेवा को धर्म मानकर कार्य कर रहे हैं। पूरी दुनिया ने भारत के कोरोना नियंत्रण एवं प्रबन्धन के कार्यों के लिए प्रधानमंत्री जी की भूरि-भूरि सराहना की है। स्वदेशी कोरोना वैक्सीन से देश एवं प्रदेश की जनता ने अपने आपको सुरक्षित किया है। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोरोना वैक्सीन लगाने वाला प्रदेश है। विपक्षी दलों को न कोरोना का टीका पसंद है और न ही माथे का टीका पसंद है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश ने देश और दुनिया को कोरोना प्रबन्धन के श्रेष्ठ मॉडल दिए हैं, जिसकी सराहना दुनिया के विभिन्न देशों एवं स्वास्थ्य संगठनों ने की है। कोरोना कालखण्ड में विपक्ष का कोई भी नेता गरीबों की सेवा करता हुआ नहीं दिखा, जबकि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनसेवा के लिए समर्पित था। वर्तमान प्रदेश सरकार की जो भी योजना आती है, विपक्ष के लोग हर योजना पर समाजवादी पार्टी का स्टिकर चस्पा कर देते हैं। विपक्ष को गरीब की चिन्ता नहीं है, बल्कि गुण्डों एवं माफियाओं की चिंता है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान केन्द्र सरकार की गरीबों, पिछड़ों, वंचितों की कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में आने से रोकने का कार्य किया था।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश की राजनीति अब तुष्टीकरण की राजनीति से बाहर निकल चुकी है। प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित सभी वर्गाें के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। हमने सदैव राष्ट्रवाद, हिन्दुत्व एवं गौरक्षा की लड़ाई लड़ी है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व सरकारों द्वारा सिर्फ घोषणाएं की जाती थीं। वर्तमान प्रदेश सरकार के विगत 05 वर्षाें के कार्यकाल में सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास का अनुपालन करते हुए जो कहा वह करके दिखाया है। प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्रदेश के गरीबों को निःशुल्क आवास उपलब्ध कराये गये हैं। साथ ही, 02 करोड़ 61 लाख शौचालय गरीब परिवारों को प्रदान किये गये हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना द्वारा प्रदेश की 01 करोड़ 67 लाख माताओं, बहनों के घरों में निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 01 करोड़ 41 लाख गरीब परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किये गये हैं, जिससे उनके घरों का अन्धेरा दूर हुआ है और एक नई रोशनी आयी है। प्रदेश सरकार ने सभी विपक्षी दलों के सदस्यों की स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य किए हैं।


आज प्रदेश के नौजवानों को निष्पक्ष, भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया द्वारा सरकारी नौकरियां प्राप्त हो रही हैं। इससे पहले प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जैसे संस्थान भ्रष्टाचारी और समाजवादी आयोग बन गये थे। छात्रों के हितों के लिए हमनें संघर्ष किया।  वर्तमान प्रदेश सरकार ने नकल माफियाओं के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कदम उठाए हैं, जिससे प्रदेश से नकल माफियाओं का तंत्र समाप्त हुआ है। आज प्रदेश के युवाओं को खेत एवं जेवर बेचकर नौकरी लेने की जरूरत नहीं है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है, जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश निवेश का सबसे आकर्षक स्थल बन चुका है। शीघ्र ही प्रदेश में तीसरी ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी सम्पन्न होने जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार को निवेश समिट दिल्ली में करनी पड़ी थी, क्योंकि उनके कार्यकाल में प्रदेश में सर्वत्र अराजकता का माहौल व्याप्त था। आज प्रदेश में विकास का एक नया वातावरण निर्मित हो रहा है। प्रदेश सरकार अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स की नीति के तहत कार्य कर रही है। प्रदेश के किसी भी गरीब के घर में बुलडोजर नहीं चला है, लेकिन किसी गुण्डा, माफिया एवं अपराधी को बख़्शा नहीं जाएगा। गुण्डा, माफिया एवं अपराधी सुधर जाएंगे या उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे। गलत रास्ते में चलकर कोई आगे बढ़ेगा तो वह आगे बढ़ नहीं पाएगा। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के किसानों की स्थिति बदहाल थी। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि आज देश एवं प्रदेश के किसानों के बैंक खातों में 06 हजार रुपये वार्षिक किसान सम्मान निधि अंतरित की जा रही है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अपने किसान अन्नदाता के कल्याण के लिए पूर्णतया समर्पित है।   [/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button