सन्त निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन द्वारा रुदौली रेलवे स्टेशन पर वृक्षरोपण

अब्दुल जब्बार व सतीश यादव
भेलसर(अयोध्या)सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रेल प्रशासन के साथ मिल कर रुदौली रेलवे स्टेशन परिसर में वृक्षारोपड़ किया गया।स्टेशन परिसर के बड़े भूभाग पर सागौन,नीम,पाकड़ आदि सहित अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए।इस अवसर पर श्री विश्राम यादव स्टेशन अधीक्षक रुदौली ने कहा कि पेड़ों का जीवन में बहुत महत्व है।आज पूरे विश्व में पेड़ों की कटाई तो की जा रही है लेकिन उस अनुपात में नए वृक्ष नहीं लागये जा रहे है।

सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने आगे बढ़कर रुदौली स्टेशन परिसर को हरा भरा करने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है।रुदौली स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को इस से बहुत लाभ होगा।विशेष कर गर्मियों के महीने में जब छांव की ज्यादा जरूरत होती है।उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं पेड़ होंगे तो जीवन होगा।पेड़ से पर्यावरण सुंदर और शुद्ध होगा और मानव जीवन भी सुगम होगा।सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन काफी समय से स्टेशन पर निशुल्क जल प्याऊ लगाकर लोगों की प्यास बुझाता आ रहा है।

अब वृक्ष लगाने से स्टेशन को और अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।इस अवसर पर श्रीराम चन्द्र यादव मुखी सन्त निरंकारी मंडल शाखा रुदौली ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी के मार्गदर्शन में सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन पूरे देश में वृक्षारोपण कर रहा है।यहाँ रुदौली स्टेशन परिसर में वृक्षरोपड करके बहुत खुशी हो रही है।फाउंडेशन के स्वयंसेवक आगे भी रेलवे स्टाफ के साथ मिककर इनकी देखभाल व सम्भाल करते रहेंगे ताकि ये पौधे बड़े होकर वृक्ष का रूप ले सकें।रेलवे पुलिस के श्री विजयधर दुबे,सुदामा,ग्राम प्रधान रामफेर गुप्ता व अन्य अधिकारियो व जवानों ने भी भरपूर सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button