अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कहा निर्लज

29
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कहा निर्लज
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कहा निर्लज

राजेन्द्र चौधरी

भाजपाई वो घोटालेबाज़ लोग हैं जो संविधान द्वारा दिया गया आरक्षण भी सरेआम मार देते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई पीडीए विरोधी निर्लज लोग हैं जो जानबूझकर आरक्षण की हक़मारी करते हैं और सोचते हैं कि पकड़ गये तो दे देंगे। इससे साफ़ होता है कि ओबीसी हो, दलित, अल्पसंख्यक या महिला ये सब भाजपाइयों की निगाह में दोयम दर्जे के लोग हैं। वर्चस्ववादी भाजपाइयों के मन में भेदभाव का जो विष भरा है वो कभी पीडीए के खि़लाफ़ हिंसा,शोषण,अत्याचार,छुआछूत के रूप में बाहर आता है तो कभी आरक्षण मारने या गंगा जल से धुलवाने के कुत्सित रूप में। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कहा निर्लज


    उन्होंने कहा कि भाजपा जाए तो संविधान-आरक्षण बच पाए। भाजपा ने पिछड़ों, दलितों समेत सभी वर्गों को धोखा दिया है। संविधान में दिए गए हक और अधिकार को नहीं देना चाहती। भाजपा ने सभी के साथ अन्याय किया है। भाजपा सरकार के एजेण्डा में नौकरी नहीं है और पीडीए समाज के लिए तो बिलकुल नहीं है। भाजपा सरकार 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता नहीं भेजती है और केस की डेट जानबूझकर टलवाई जाती है। पीडीए भाजपा की चाल समझ चुका है। 2027 में पीडीए समाज एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके अहंकार का अंत कर देगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कहा निर्लज