कमल रानी वरुण का निधन समाज व सरकार के लिए अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया।
श्रीमती वरुण के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मंत्रिपरिषद की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।उनका निधन समाज व सरकार के लिए अपूरणीय क्षति

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव में श्रीमती वरुण के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मंत्रिपरिषद की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
मंत्रिपरिषद द्वारा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःखद अवसर पर संबल एवं शक्ति प्रदान करने की कामना भी की गयी। पारित प्रस्ताव में कहा गया कि श्रीमती वरुण ने एक मंत्री के रूप में विभागीय कार्याें के कुशलतापूर्वक निर्वहन में सराहनीय योगदान दिया। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जन आकांक्षाओं का सदैव सम्मान रखा। उनका निधन समाज व सरकार के लिए अपूरणीय क्षति है।
ज्ञातव्य है कि आज प्रातः कमल रानी वरुण का एस0जी0पी0जी0आई0 में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं। इससे पूर्व श्रीमती वरुण 11वीं व 12वीं लोक सभा की सदस्य थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button