कोविड-19 के नए स्वरूप को ध्यान में रख प्रत्येक स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के दृष्टिगत सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कोविड-19 के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को पूर्व की भांति सुदृढ़ रखा जाए।टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश।कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में प्रभावी कोल्ड चेन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।कोरोना वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेटर्स तैयार करने की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए।कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में आमजन को निरन्तर जागरूक किया जाए।कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखें ।

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के दृष्टिगत सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को पूर्व की भांति सुदृढ़ रखा जाए। उन्होंने टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए कोल्ड चेन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में  रखते हुए प्रत्येक जनपद में प्रभावी कोल्ड चेन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वैक्सीन की सुरक्षित स्टोरेज के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं प्राथमिकता पर तैयार की जाएं। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेटर्स तैयार करने की कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने वैक्सीन की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में आमजन को निरन्तर जागरूक किया जाए। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। जागरूकता सृजन कार्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना, प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button