गोरखपुर जेल से कैदी फरार

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार। दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद। खेत में काम के दौरान हुई बंदी की फरारी।

राकेश यादव

लखनऊ। सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शुक्रवार को गोरखपुर जेल से दुष्कर्म और अपहरण के मामले का एक आरोपी बंदी फरार हो गया। इस बात की जानकारी जेल प्रशासन के अधिकारियों को बंदियों की गिनती के समय हुई। घटना की जानकारी होते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर सूचना पर शाहपुर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य टीमें उसकी तलाश में जुट गईं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों सहित संभावित ठिकानों पर सघन चेकिंग कराई जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन कुमार को बांसगांव थाना पुलिस ने 18 जुलाई को अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर मुकदमे में पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अन्य बंदियों के साथ उसे जेल परिसर स्थित खेत में काम के लिए भेजा गया था। काम समाप्त होने के बाद जब सभी बंदी वापस लौटे और गिनती हुई तो विपिन कुमार गायब मिला। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। शाहपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित के रिश्तेदारों और करीबियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है।

बॉक्स

फरारी मामले में बरेली जेल अधीक्षक पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

बीते दिनों गोरखपुर जेल जैसी ही घटना बरेली सेंट्रल जेल में भी हुई थी। बरेली जेल से हुई फरारीबके मामले में छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामलेबको निपटा दिया गया। बरेली सेंट्रल जेल अधीक्षक के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कार्रवाई नहीं होने से जेल अधिकारी बेलगाम हो गए है। ऐसा तब हुआ है जब बीते जनवरी माह में कन्नौज और अयोध्या जेल से दो दी बंदियों के फरारी के मामले में अधीक्षक समेत कई अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया था।

Related Articles

Back to top button