योगी सरकार बिना भेदभाव विकास के लिए प्रतिबद्ध

54
नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के कार्य करने की स्वायत्तता
नगर पंचायतों को 1 करोड़ तक के कार्य करने की स्वायत्तता

योगी सरकार बिना भेदभाव के सभी 75 जनपदों में योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन, शौचालय और जनधन जैसी लोककल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया, जिन्हें उन्होंने परिवर्तन का वाहक बताया। उन्होंने कहा कि आज डेढ़ करोड़ बच्चों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग और स्टेशनरी के लिए सीधे धनराशि भेजी गई है। साथ ही प्रदेश के 826 विकास खंडों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि आज जर्जर स्कूलों के सुंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर भी जोर दिया जा रहा है। कहा कि बीते 8 साल में 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में 60 हजार से अधिक नौजवानों को यूपी पुलिस में नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के सभी 75 जनपदों में योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी वंचित है, उसके संतृप्तिकरण के लिए हम पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। योगी सरकार बिना भेदभाव विकास के लिए प्रतिबद्ध

लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगी विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज लोकार्पित और शिलान्यास की गई ₹1,515 करोड़ की परियोजनाएं पर्यटन, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्पोर्ट्स, और नगर निकाय भवनों जैसे जीवन के विभिन्न आयामों को समृद्ध करने वाली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं संत कबीर नगर को नई पहचान दिलाएंगी और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बखिरा के प्रसिद्ध पीतल उद्योग पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बखिरा के कांसे के बर्तनों को ओडीओपी योजना के तहत नई पहचान मिली है। कहा कि प्रदेश में ओडीओपी से 1.65 करोड़ नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में महाकुंभ के भव्य आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। यह नए भारत की ताकत और संगठन क्षमता का प्रतीक है।

ये नया भारत है

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले लोग विश्वास नहीं करते थे कि भारत में वर्ल्ड क्लास हाईवे, एक्सप्रेसवे, मेट्रो, वाटरवे, और रैपिड रेल जैसी सुविधाएं होंगी। आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लिंक एक्सप्रेसवे संत कबीर नगर को अम्बेडकर नगर और गोरखपुर से जोड़ रहा है। देश का पहला वाटरवे और रैपिड रेल उत्तर प्रदेश में संचालित हो रही है। योगी सरकार बिना भेदभाव विकास के लिए प्रतिबद्ध