विश्व योग दिवस

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दुनिया में योग और भारतीय संस्कृति को प्रतिष्ठित करने व सम्मान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 193 देशों की सहमति से योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाने का काम किया। योग के द्वारा सम्पूर्ण विश्व निरोगी बने, इसके लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।

आज विश्व योग दिवस पर पार्टी ने मण्डल स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ योग करके योग से निरोग का संदेश दिया। पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री, आयोग-निगम-बोर्डो के अध्यक्ष व सदस्यों ने अपनी विधानसभाओं के अन्तर्गत मण्डलों में आयोजित होने वाले योग शिविरों में पहुंचकर योग किया। पार्टी के सभी 1918 मण्डलों में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच योग शिविरों में आसन, प्राणायाम तथा अन्य व्यायाम किये गये।


 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने आवास पर योग किया। श्री सिंह ने कहा कि योग कोई धर्म नहीं है बल्कि जीवन जीने की वह कला है जिसके द्वारा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निहित होता है। कर्म योगीश्वर श्री कृष्ण ने योगः कर्मसु कौशलम् से हमें कर्म में कुशलता का बोध कराया है। हमारे जागने के साथ ही प्रतिदिन हमारे शरीर में सकल ब्रह्याण्ड जागता है, उसे पहचानने व उसके साथ जुड़ने की कला ही योग है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौर में योग के माध्यम से हम श्वसन तंत्र के साथ जीवन शक्ति में सुधार करके ऊर्जा का संचार कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button