मलिहाबाद सीट पर इस बार रहेगा एक तरफा मुकाबला..!

क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में मलिहाबाद सीट पर मुकाबला पहले से ही तय माना जा रहा है? समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मलिहाबाद विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार सीएल वर्मा ने दावा किया है कि इस बार सीट पर उनके सामने कोई टक्कर में नहीं है और मुकाबला एकतरफा रहने वाला है। उनके इस बयान ने मलिहाबाद की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। आखिर सीएल वर्मा को अपनी जीत और मजबूत दावेदारी का इतना भरोसा क्यों है? क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण, जनता के बीच अपनी पकड़, विकास के मुद्दों और 2027 की चुनावी रणनीति को लेकर उनसे हुई इस खास बातचीत में जानिए उनके दावों के पीछे की पूरी कहानी। मलिहाबाद में इस बार एकतरफा होगा मुकाबला! CL वर्मा का बड़ा दावा- कोई टक्कर में नहीं !

राकेश यादव

लखनऊ। राजधानी की मलिहाबाद विधानसभा सीट (सुरक्षित) पर इस बार चुनाव एक तरफा होगा। दो बार से लगातार विधायिका ने क्षेत्र में विकास कराना तो दूर की बात विकास कार्यों के लिए मिलने वाली विधायक निधि की बड़ी धनराशि को वापस तक कर दिया। क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। यह बात मलिहाबाद विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा ने खास बातचीत में कही।

एक सवाल के जवाब में सीएल वर्मा ने कहा कि देश के साथ विदेशों में आम के नाम पर पहचान बनाने वाले मलिहाबाद विधानसभा में विकास के नाम जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाया गया है। समाजवादी पार्टी से इस क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे सीएल वर्मा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि फिलहाल इस क्षेत्र के मेरे को मिलाकर तीन लोग टिकट की दावेदारी कर रहे है। टिकट का अंतिम फैसला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेना है।

READ ALSO : स्वच्छता सर्वेक्षण में यूपी नंबर-1! लखनऊ टॉप-3 स्वच्छ शहरों में शामिल

उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक से वह मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े होकर मदद की और साथ दिया है। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, जिला पंचायत सदस्यों और क्षेत्र की जनसमस्याओं से परिचित सीएल वर्मा का कहना है कि इस बार इस क्षेत्र में चुनाव एक तरफा होगा। क्षेत्र की जनता वर्तमान विधायिका की कार्यप्रणाली से त्रस्त है। यदि उन्हें मौका दिया गया तो जनता की उपेक्षा का लाभ उन्हें मिलेगा। एक सवाल के जवाब में टिकट के प्रबल दावेदार सीएल वर्मा का कहना है कि उनके मुकाबले में कोई नहीं है। आत्मविश्वास से लबरेज श्री वर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया तो वह इस बार यह सीट जीतकर सपा का परचम लहराएंगे।

सीटिंग विधायिका पर जताया था भरोसा

लखनऊ की कुल 9 विधानसभा सीटों में एक मलिहाबाद (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर बीजेपी ने सीट‍िंग व‍िधायक जय देवी को टिकट द‍िया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने सुरेंद्र कुमार को उम्‍मीदवार बनाया था। जबक‍ि बसपा ने जगदीश रावत और कांग्रेस ने इंदल कुमार रावत को चुनाव मैदान में उतारा था।

इस सीट पर 2017 में पहली बार खिला था कमल

मलिहाबाद (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2017 में भी भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था। समाजवादी पार्टी के कब्‍जे में रही इस सीट पर 2017 में पहली बार कमल ख‍िला था। वहीं अतीत पर गौर करें तो इस सीट पर सबसे अध‍िक 4 बार समाजवादी पार्टी जीती हैं। वहीं दो बार कांग्रेस को जीत म‍िली है।

सीट पर लंबे समय तक रहा दो पार्टियों का दबदबा

दशहरी आम के लिए विश्व प्रसिद्ध लखनऊ की मलिहाबाद विधानसभा सीट पर लंबे समय तक दो पार्टियों का दबदबा रहा। आजादी के बाद से 1989 तक यह सीट कांग्रेस को मिलती रही तो इसके बाद से यह सीट कांग्रेस से छिटककर मुलायम सिंह यादव की पार्टी में चली गई। फिलहाल यहां से भारतीय जनता पार्टी की जय देवी एक बार विधायक हैं। जय देवी 2017 में समाजवादी पार्टी की राजबाला को 22668 वोटों से हराया था। वहीं चुनाव में बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर थी।

एक नजर में—- सीट का नाम- 168 मलिहाबाद जिला- लखनऊ कुल मतदाता- 3.54 लाख (अनुमानित) विधायक- जय देवी

Related Articles

Back to top button