examination

  • राष्ट्रीयPhoto of क्यों जाना…देश बेगाना… 

    क्यों जाना…देश बेगाना… 

    साधना सोलंकी क्यों जाना …देश बेगाना… जब अपना देस…खजाना….! हाल ही फरवरी 2025 में परदेस अमरीका से अप्रवासी भारतीय बेदखल किए गए,पहली खेप में 5 फरवरी को 104 अप्रवासी भारतीयों की वापसी वहीं के सैनिक विमान से अपने देस अमृतसर के हवाई अड्डे पर हुई, जो जारी है, हाथों में हथकड़ी और पांवों में बेड़ी से जकड़े इन बिछुड़ो को देख इनके अपनों की आंखें तो रोई हीं,  देसवासियों के व्यथित ह्रदय से भी यही सवाल आया… क्यों जाना…देश बेगाना..! क्यों बने डंकी..! सवाल यह भी कि आखिर ये  ‘क्यों बनो डंकी…? लाखों में रकम गंवाकर…घर, खेत खलिहान बेचकर…अपनी जान दांव पर लगा… खतरनाक-खौफनाक डंकी रूट से गुजरकर…और अन्ततः लुटे पिटे से अपमानित बेआबरू होकर अपनी सरजमीं पर लौटे!  आखिर क्यों… विवेकहीनता की बड़ी मिसाल..!   डंकी रूट से अमरीका गए… गिरफ्तार हो जेल में ठूंसे गए, फिर बेड़ी और हथकड़ी में जकड़कर वहीं पटक दिए गए , जहां से रवाना हुए यानि अपने देस! खुद अपमानित हुए और  देश को भी अपमान का दंश दे गए… दे रहे हैं! पर अब कान में ऐंठा देलें मेरे देस के नौनिहाल कि अपना वतन अपना है और पराया  पराया। सबक ट्रंप बनाम अमरीका का..! चूल्हे की आंच में सिकती रोटी के लिए एक कहावत है, जली सो जली…सिकी भी खूब! हमें सबक लेना चाहिए अमरीका से कि वह अपने देसवासियों के लिए कितना समर्पित है। गौरतलब है कि 22 फरवरी 2024 को अमरीका के जार्जिया में जागिंग करती लैकिन रैक्ट नामक छात्रा की हत्या वेनेज़ुएला के एक अप्रवासी ने करदी थी। प्रतिक्रिया स्वरूप इसी छात्रा के नाम पर लैकिन रैक्ट एक्ट बना और अमरीका में अवैध तरीके से रह रहे तमाम अन्य देशों के वाशिन्दों को खदेड़ने का निर्णय लिया गया और ट्रंप ने इसे प्रमुखता से अपना चुनावी मुद्दा भी बनाया।   हमें भी यह सम्मान- समर्पण, रोजगार अपने देस के नौनिहालों, युवाओं के लिए रखना होगा। मादरेवतन से प्यार तभी गहराएगा..!   बेरोजगारी के ये सामान… अपनी धरती पर ही समाधान…! विषय पेचीदा है और व्यवस्था से उपजा है। बेशक पग पग बेरोजगारी को भुनाते, सपने दिखाते बहरूपियों-लुटेरों के जाल हैं। इश्तिहारों की बरगलाती दुनिया है। परदेस में लाइफ सेट कर देने के झांसे हैं और एक भेड़ चाल भी…जिसका शिकार मुख्यतः हमारा युवा है। जितना हौसला, जिजीविषा, मुगालता वे परदेस के लिए रखे हैं, इससे बहुत थोड़ा देस के लिए रखेंगे तो निश्चित ही सम्मान से लबालब रोटी, कपड़ा और मकान के हकदार होंगे! परदेस के डंकी बनने से  बेहतर है अपने देस के होर्स पर सवारी की तमन्ना रखें!

    Read More »
  •  क्या है उन्नत तकनीक और भविष्य की खेती

    विजय गर्ग कृत्रिम मेधा यानी एआइ का बढ़ता उपयोग और इसका प्रभाव आज चर्चित मुद्दा है प्रधानमंत्री ने भी कुछ…

    Read More »
  • विशेषPhoto of शिक्षा प्रणाली की परीक्षा

    शिक्षा प्रणाली की परीक्षा

    विजय गर्ग हाल में जारी इंडियाज ग्रेजुएट स्किल इंडेक्स-2025 की रिपोर्ट चिंतित करने वाली है। इसकी मानें तो भारतीय स्नातकों…

    Read More »
  • विशेषPhoto of कचरा बीनने वालों को मिलेगा ‘नमस्ते योजना’ का लाभ

    कचरा बीनने वालों को मिलेगा ‘नमस्ते योजना’ का लाभ

    कचरा बीनने वालों को भी मिलेगा ‘नमस्ते योजना’ का लाभ। केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने पीपीई किट वितरण…

    Read More »
  • उत्तर प्रदेशPhoto of महाकुम्भ की सुविधाएं देख दुनिया दंग

    महाकुम्भ की सुविधाएं देख दुनिया दंग

    महाकुम्भ के सेंट्रल हॉस्पिटल की सुविधाएं देख अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया और इजरायल वाले भी दंग। विदेशी भी अस्थाई हॉस्पिटल की…

    Read More »
  • राजनीतिPhoto of भाजपा सरकार विकास का कोई काम नहीं-अखिलेश यादव

    भाजपा सरकार विकास का कोई काम नहीं-अखिलेश यादव

    राजेन्द्र चौधरी भाजपा सरकार ने महाकुंभ का इंतजाम करने के बजाय सिर्फ अपना प्रचार किया। अखिलेश यादव ने कहा कि…

    Read More »
  • राष्ट्रीयPhoto of दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा-कृष्ण कुमार यादव

    दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा-कृष्ण कुमार यादव

    दुनिया की पहली हवाई डाक सेवा ने पूरा किये 114 वर्ष, भारत में प्रयाग कुंभ के दौरान हुई थी आरंभ।…

    Read More »
  • उत्तर प्रदेशPhoto of अवैध खनन व परिवहन किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं-माला श्रीवास्तव

    अवैध खनन व परिवहन किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं-माला श्रीवास्तव

    अवैध खनन व अवैध परिवहन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। खनन निदेशक माला श्रीवास्तव ने कानपुर, हमीरपुर…

    Read More »
  • उत्तर प्रदेशPhoto of महिला सशक्तिकरण पर लखनऊ में हुआ कॉन्क्लेव

    महिला सशक्तिकरण पर लखनऊ में हुआ कॉन्क्लेव

    अजय सिंह लखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने इसाबेला थोबर्न कॉलेज के बी.एड. विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “महिला सशक्तिकरण: बाधाएँ तोड़कर…

    Read More »
  • उत्तर प्रदेशPhoto of अंडा उत्पादकों का निरंतर प्रदर्शन जारी

    अंडा उत्पादकों का निरंतर प्रदर्शन जारी

    अजय सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अंडा उत्पादक किसानों का दिनांक 13 फरवरी से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन पशुपालन निदेशालय…

    Read More »
Back to top button