जनता दर्शन में उमड़ा जनविश्वास, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं।
- जनता दर्शन में दिखा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास दिखा जनता का अपार भरोसा।
- जनता दर्शन बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम।
- उप मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में उमड़ा जनसैलाब सैकड़ा फरियादी, उप मुख्यमंत्री ने सुनीं समस्याएं।
- जनता के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फरियादियों से की भेंट, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश।
- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनता दर्शन में उमड़ा जनविश्वास
- सैकड़ों फरियादियों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं, त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण के दिए निर्देश।
- जन समस्याओं का समाधान भी होगा और पात्रों को सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। दूर-दराज से आए लोगों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल, शरबत एवं मिठाई की व्यवस्था की गई थी। उप मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक नागरिक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान भूमि एवं राजस्व विवाद, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, विद्युत, पेयजल, पुलिस प्रशासन, शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े अनेक प्रकरण सामने आए। उप मुख्यमंत्री ने सभी मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री मौर्य ने कहा कि जनता दर्शन सरकार और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। इससे शासन-प्रशासन को जमीनी स्तर की समस्याओं की जानकारी मिलती है और उनके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने में मदद मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर बल देते हुए श्री मौर्य ने कहा कि शासन की संवेदनशीलता तभी सार्थक है जब समाज के कमजोर वर्गों को समय पर राहत और न्याय मिले।
भूमि विवाद एवं अवैध कब्जों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिलाधिकारियों को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों से निष्पक्ष जांच कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दबंगई और अवैध कब्जों के मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान लखीमपुर, प्रतापगढ़, हाथरस, मेरठ, प्रयागराज, सीतापुर, लखनऊ, मथुरा और बलिया सहित विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। उप मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कई मामलों में अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई। श्री मौर्य ने कहा, “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। जन समस्याओं का समाधान भी होगा और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। सरकार प्रत्येक नागरिक को पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”



