स्वस्थ भारत के लिए योग जरूरी-संजय गुप्ता

उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने शंखनाद के साथ शुरू किया योग जागरूकता अभियान।1090 चौराहे पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, 14 जून को निकलेगी योग जागरूकता रैली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले लखनऊ में शुरू हुआ व्यापक योग अभियान,योग अपनाइए, स्वस्थ भारत बनाइए -उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति

स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सभी को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए। योग के माध्यम से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। बच्चों में योग को संस्कार के रूप में रोपित करना चाहिए- संजय गुप्ता

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर “उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति” द्वारा राजधानी में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार सुबह गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर शंखनाद एवं शंख ध्वनि के साथ “योग जागरूकता अभियान” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राजधानी के व्यापारी, बुजुर्ग, महिलाएं, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सेवा निवृत्त अधिकारी, युवा एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राजधानी के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 14 जून को आशियाना एलडीए से “योग जागरूकता रैली” निकाली जाएगी, जो पूरे आशियाना क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को योग के प्रति जागरूक करेगी। वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आशियाना क्षेत्र में योग का विराट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। योग के माध्यम से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए सभी को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए और बच्चों में योग को संस्कार के रूप में विकसित करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सशक्त बन सके।

समिति अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि समिति प्रदेश के कई जिलों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सुनील मौर्य, महासचिव ओपी श्रीवास्तव, सचिव महेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, आरके गुप्ता, लीलाधर, राज दुबे, शैलू, कोषाध्यक्ष रितेश खरबंदा, अनु, प्रिया श्रीवास्तव, कुसुम पाठक, सविता सिंह, हंसा चौबे, एलडी चौबे, राजीव गुप्ता, सुरेंद्र मौर्य, विनोद मौर्य, जुगल किशोर, हरिश्चंद्र ओली सहित कई योगाचार्य एवं योग साधक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button