राजधानी में योग को लेकर बढ़ा उत्साह

राजधानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वाधान में 7 जून से योग जागरूकता अभियान की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के जरिए शहरभर में योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से होंगे शामिल। सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग, वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राजधानी के व्यापारी एवं बालक ,बालिकाएं योगाभ्यासी 1090 चौराहे पर योग करेंगे।

उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” की तैयारियाँ जोर-जोर से शुरू कर दी हैं ,उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया रविवार 7 जून को 1090 चौराहे पर सुबह 6:00 बजे शंख ध्वनि के साथ “योग जागरूकता अभियान” की शुरुआत की जाएगी तथा सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग, वर्तमान एवं सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राजधानी के व्यापारी एवं बालक ,बालिकाएं योगाभ्यासी 1090 चौराहे पर योग करेंगे। अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे तथा योग करेंगे।

Related Articles

Back to top button