संयुक्ता भाटिया करेंगी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्घाटन

मेयर संयुक्ता भाटिया करेंगी सी.एम.एस. के वर्चुअल अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्घाटन।

हरि ओम शर्मा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा छठे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का ऑनलाइन आयोजन 21 जून को किया जा रहा है। लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर योगगुरू अशोक केवलानी के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों व यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया जायेगा। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय, सी.एम.एस. की अन्य सभी शाखाओं के प्रधानाचार्याऐं व गणमान्य हस्तियां अपनी उपस्थिति से योग से निरोग का संदेश जन-जन तक प्रचारित-प्रवाहित करेंगे। उक्त जानकारी मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी ने दी है।

उ0प्र0 में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना संचालित:राज्यपाल

इस अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में लखनऊ के विभिंन्न विद्यालयों के बच्चे योगासनों एवं यौगिक क्रियाओं के ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण से अपनी शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करेंगे, साथ ही देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व के कोने-कोने में पहुंचायेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन श्रेणियों में किया जायेगा, जिसमें ग्रुप-ए के अन्तर्गत 14 से 17 वर्ष के सीनियर छात्र वीरभद्रासन, चक्र बंधासन, विभक्त पश्चिमोत्तासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन, पदम सर्वांगासन, पदन्गुष्ठ धनुरासन एवं पूर्ण भुजंगासन आदि यौगिक क्रियाओं में अपना जलवा बिखेरेंगे जबकि ग्रुप-बी के अन्तर्गत 11 से 14 वर्ष के जूनियर छात्र गरुणासन, पाश्र्वकोसन, बकासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन, एक पाद चक्रासन, योग निद्रासन, मत्यासन एवं धनुराषन आदि क्रियाओं में अपनी महारत का प्रदर्शन करेंगे। इसी प्रकार ग्रुप-सी के अन्तर्गत 7 से 11 वर्ष के प्राइमरी के छात्र
त्रिकोणासन, पादहस्तासन, ऊष्ट्रासन, गर्भासन, एक पाद सिकन्धासन, चक्रासन, धनुराषन, सर्वांगासन, आदि में अपने हुनर दिखायेंगे। योगा मीट की प्रत्येक प्रतिभागी टीम में 10 छात्र
सदस्य होंगे, जिन्हें 6 मिनट की समयावधि में 5 यौगिक आसनों का प्रदर्शन करना होगा तथापि
विख्यात योग प्रशिक्षक इन प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका निभायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button