अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मण्डल स्तर पर योग शिविर का आयोजन

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मण्डल स्तर पर योग शिविर आयोजित करेगी। स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में अपने आवास पर योग करेगें। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पार्टी के राज्यमुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग-प्राणायाम करेगें। पार्टी प्रदेश के सभी 1918 मण्डलों में योग शिविर आयोजित करेगी।

पार्टी के सांसद, विधायक, मंत्री, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 21 जून विश्व योग दिवस पर योग शिविर में पहुंचेगें। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रमुख सलिल विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पार्टी सभी मण्डलों में कम से कम दो स्थानों पर योग शिविर आयोजित करेगी।

स्वतंत्र देव सिंह कल 21 जून को सुबह 7 बजे राजधानी लखनऊ में अपने आवास पर योग करेंगे। जबकि पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पार्टी के राज्य मुख्यालय में सुबह 7 बजे कार्यकर्ताओं के साथ योग करेगें। विश्नोई ने बताया कि पार्टी के सांसद, विधायक, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य तथा प्रदेश सरकार के मंत्री, अपनी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत किसी भी मण्डल में आयोजित योग शिविर में शामिल होगें। जबकि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने निवास के मण्डल में आयोजित योग शिविर में पहुंचकर योग करेंगे। विश्नोई ने बताया कि प्रदेश में सभी योग शिविर प्रातः 6 बजे से 8 बजे के बीच सम्पन्न होगें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button