Monday, April 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति घोसी से निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह ने ली शपथ

घोसी से निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह ने ली शपथ

305

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, सतीश महाना ने आज दिनांक 18 सितम्बर, 2023 को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनपद-मऊ के विधानसभा क्षेत्र-घोसी से उपचुनाव में निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलायी।


शपथ ग्रहण के इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान एवं विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की प्रति भेंट की। विधान सभा अध्यक्ष ने निर्वाचित विधायक को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हो तथा सदन में होने वाली चर्चा में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।


शपथ ग्रहण के उपरान्त वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव व निर्वाचित सदस्य सुधाकर सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर मा0 अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चैधरी, सहित विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।