कराटे केवल खेल नहीं जीवन जीने की कला:काजल निषाद

कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने की सकारात्मक कला । पूर्वांचल निःयुद्धा अकादमी द्वारा कराटे कलर बेल्ट परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न।

अजय सिंह


लखनऊ। रविवार को बैंक रोड स्थित एम.जी. इंटर कॉलेज परिसर में पूर्वांचल निःयुद्धा अकादमी द्वारा कराटे कलर बेल्ट परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस कराटे कलर बेल्ट परीक्षा में अकादमी के बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन तथा आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया।

इस परीक्षा के दौरान प्रतिभागियों का मूल्यांकन कराटे की विभिन्न तकनीकों, काता, कुमिते, शारीरिक क्षमता, संतुलन एवं अनुशासन के आधार पर किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने स्तर की बेल्ट प्राप्त की। इस कराटे कलर बेल्ट परीक्षा में मशहूर अभिनेत्री एवं समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व अकादमी की प्रशिक्षु काजल निषाद ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के समय में देश की प्रत्येक बेटी के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना अत्यंत आवश्यक हो गया है। बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए कराटे और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण न केवल उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम बनाता है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और मानसिक दृढ़ता का भी विकास करता है।

काजल निषाद ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक कला है, जो कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस देती है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए कराटे जैसे आत्मरक्षा प्रशिक्षण से अवश्य जोड़ें।

उपरोक्त परीक्षा में क्रमशः कनिष्का मिश्रा, अनन्त पाण्डेय, अभिनन्दन गुप्ता, रोहन विश्वकर्मा, उज्जवल गुप्ता, मेधाश सिंह, अभिज्ञान, शिवम् कुमार, रेयांश यादव, सनन्या साहनी, भूमिका सिमोन, तोरल शक्ति, यशवीका श्रीवास्तव, हरिप्रिया पाल, अनन्या पाण्डेय, दिवा सिंह, सानवी सिंह, अन्वी सिंह, आशी, कृष पाण्डेय, इरा सिंह, सिद्धार्थ गोंड, हर्षिता कुणारी, अद्वित ओझा, आदित्य जायसवाल, अविक जायसवाल, अनुकृति चौधरी, सुरभि गुप्ता, श्रेयांश प्रताप, स्पर्श शुक्ला, श्रेया यादव, स्कन्द शुक्ला, वरुशका सिन्हा, सौर्य गोंड, श्रेया गोंड, अनध राय, जानवी सिंह, प्रकशित त्रिपाठी, वीर प्रताप सिंह, विराट सिंह, आराध्या त्रिपाठी, नमशश्वी राज श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता, अर्णव शाही, अयांश शर्मा, अद्विका गुप्ता, नित्या ने येलो बेल्ट तथा काजल निषाद , अनुमिता चतुर्वेदी, लक्ष्य गुप्ता, आरव कुमार दुबे, अथर्व पाण्डेय, गोविन्द चतुर्वेदी, प्रियम गुप्ता, सारांश श्रीवास्तव, आराध्या चौधरी, अक्षय वर्मा, अंश कुशवाहा, मेधास्वी गुप्ता, प्रेयांशी यादव, सहनवाज सईद, सौम्या शर्मा, सानविका यादव, सोनाक्षी राय, श्रेया गुंजल, दानियाल बिन खलिक, शास्वत चौधरी, आर्य गिरी, शत्विक यादव, युवान यादव, अथर्व श्रीवास्तव, आयुष शर्मा, सुकृत गुप्ता, सहजद सईद, पार्थश्वर दुबे, रवि शर्मा, विवेश प्रताप शाही, आयुष तिवारी, कुशाग्र कुशवाहा, अविका श्रीवास्तव ने ऑरेंज बेल्ट तथा अरहान फारूक, आरव कुमार, कुशाग्र दुबे, आशुतोष श्रीवास्तव, सात्विक, वरदान पोखरेल, श्रीजा अवस्थी, अंशिका कुमारी, अन्वीत कुमार राय, वाणी चौधरी, मान्या मिश्रा, अयांश गोंड, उत्तम कुमार, अंकिता कुमारी, एरिशा त्रिपाठी ने ग्रीन बेल्ट तथा अंशु चौधरी, आयुष चौधरी, कार्तिकेय साहनी, दीपक कुमार, अक्षित कुमार दुबे, वेदांत द्विवेदी, कृतार्थ यादव ने ब्लू बेल्ट तथा व्यास मुनि चौहान, करुण कुमार राय, पृथ्वी राज जायसवाल, आकृति, आर्यन कुमार, उथान पाठक, वरदान सिंह, कृति मिश्रा, अक्षरा पाण्डेय ने पर्पल बेल्ट तथा दर्शी पाल, अक्षत गोयल, साक्षी प्रजापति, सौम्य रॉय ने ब्राउन थर्ड क्यू तथा पुनीत सिंह, अंकिता गौरव, शुभम सिंह, रागिनी राय ने ब्राउन फर्स्ट क्यू बेल्ट प्राप्त किया।

इस अवसर पर अकादमी अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक विकास का भी सशक्त साधन है। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इस बेल्ट परीक्षा में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारे एम. जी. इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने कहा की इतना अच्छा और अनुशासित खेल की बेल्ट परीक्षा का आयोजन हमारे कॉलेज परिसर में करवाने के लिए मैं अकादमी के सभी प्रशिक्षकों का धन्यवाद करता हूँ निश्चित तौर पर ये खिलाड़ी एक दिन इस शहर और देश का नाम रोशन करेंगे, उन्होंने सभी खिलड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उपरोक्त बेल्ट परीक्षा में धीरेंद्र प्रताप, योगेन्द्र प्रताप, अंजलि भारती, वंसिका पांडे, अंशुमान गौड़, इंद्रप्रकाश निगम, उमेश यादव, मंजेश कुमार, कुणाल कुमार, सागर भारती मुख्य परीक्षक की भूमिका में तथा रागिनी राय, अंकिता गौरव, खुशबू, तेजेंद्र प्रताप, पुनीत सिंह, शुभम सिंह आदि सहायक परीक्षक की भूमिका में रहें।

Related Articles

Back to top button