गैस सिलेंडर फटने से घर गृहस्थी जलकर खाख

गैस सिलेंडर फटने से घर सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख सभी सदस्य सुरक्षित।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या)। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरियामऊ फार्म नई बस्ती में गैस सिलेण्डर फटने से एक घर की पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई गनीमत यह रही कि इस हादसें में परिवार का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ।ग्राम गौरियामऊ फार्म नई बस्ती निवासी सीमा वर्मा पत्नी विनोद वर्मा द्वारा खाना बनाते समय अचानक उनके गैस सिलेंडर से आग की लपटें निकलने लगी।सिलेंडर को जलता देख खाना बना रही सीमा चिल्लाते हुए बाहर भागी सीमा को भागते देख वहां इकट्ठा हुए परिजनों में गैस सिलेंडर से उठती लपटे देख अफरा तफरी मच गई।परिजनों व पड़ोसियों द्वारा गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास असफल रहा और कुछ देर तक जलने के बाद गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और उसके जलते हुए टुकड़े पूरे मकान में फैल गए।

जिससे सीमा का पूरा मकान मय गृहस्थी देखते ही देखते जलकर राख हो गया।ग्रामीणों के मुताबिक गाँव में गाडियों के आने जाने के लिए समुचित मार्ग की व्यवस्था उपलब्ध न होनें के कारण घटनास्थल पर अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुँच पायी।जैसे तैसे ग्राम वासियों द्वारा आग बुझाई गई लेकिन तब तक सारा राशन,बर्तन,जेवर,पैंसे,चारपाई व बिस्तर सहित सारी गृहस्थी जल कर राख हो गई और विनोद वर्मा का 5 सदस्यों का परिवार चंद मिनटों में रोटी,कपड़ा और मकान का मोहताज हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button