राशन कार्ड धारकों से वसूली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

राशन कार्ड धारकों से वसूली के विरोध में कांग्रेस का पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन।भाजपा की आदित्यनाथ सरकार के इस असंवेदन शील तानाशाही शासनादेश के खिलाफ कांग्रेस आम आदमी के हितों के साथ-कांग्रेस।

अंशू अवस्थी

लखनऊ। राशन पाने वाले आम आदमी से अपात्रों के नाम पर वसूली के लिए भाजपा आदित्यनाथ सरकार द्वारा जारी किए तानशाही शासनादेश के खिलाफ आज कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया इस दौरान अलग-अलग कई जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रशासन से झड़प भी हुई।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर इस तानाशाही के फैसले को निरस्त करने की मांग की।

    अंशू अवस्थी ने बताया कि ज्ञापन में भाजपा सरकार के लोक कल्याण विरोधी चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि भाजपा ने चुनाव से पहले जिस राशन और अन्य खाद्य सामग्री पर अपना फोटो छपवा कर वोट मांगा आज उसी राशन से आम आदमी को ,जो पहले से बेरोजगारी और महंगाई के चलते खराब माली हालत से गुजर रहा है, उसके इस अधिकार को समाप्त कर रही है जो सीधे तौर पर कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम – 2013 का सीधा उल्लंघन है। इस शासनादेश से बीजेपी आदित्यनाथ सरकार का आम आदमी विरोधी चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हुआ है।

  इस दौरान जनपद लखनऊ में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल एवं जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रशासन से झड़प भी हुई, जनपद लखनऊ में हुए प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह चौहान, इंदल रावत, रुद्र दमन सिंह, नरेंद्र गौतम, प्रदीप कनोजिया, सिद्धि श्री, रफत फातिमा, शाहनवाज मंगल, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष अंकित तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे इसके अलावा जनपद सीतापुर में उत्कर्ष अवस्थी, हरदोई में आशीष सिंह, एवं वाराणसी, बलिया , लखीमपुर, पीलीभीत, उन्नाव ,चित्रकूट, बांदा, श्रावस्ती, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, बरेली, मिर्जापुर ,गोंडा , अलीगढ़, मथुरा, झांसी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, महोबा, बदायूं, सहित  प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button